Gold and Silver prices in Maharashtra: महाराष्ट्र में आज क्या है सोने-चांदी का भाव?

हिंदू धर्म में शादियों का सीजन अभी चल रहा, ऐसे में सोने के दाम में तेजी देखने को मिल रही है। बात करें तटीय राज्य महाराष्ट्र की तो वहां पर आज (3 जुलाई) 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 58,170 रुपये है।

अभी पिछले कारोबारी दिन सोना 58,260 पर बंद हुआ था। ऐसे में देखा जाए, तो आज मामूली राहत मिली है। वहीं चांदी पिछले कारोबारी दिन 69,920 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जो आज 69,910 रुपये प्रति किलो बिक रही।

Gold and Silver prices

बुलियन मार्केट वेबसाइट के मुताबिक मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 53,323 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि वहां 24 कैरेट सोना 58,170 प्रति 10 ग्राम बिक रहा।

पुणे और नागपुर में भी 22 कैरेट सोने की कीमत 53,323 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 58,170 है।

10 तारीख के बाद कम हो सकते हैं दाम
आपको बता दें कि हिंदू धर्म में अभी जुलाई के कुछ शुभ मुहूर्त हैं, जिसमें शादियां हो सकती हैं। इसमें 5, 6 और 8 जुलाई की तारीख शामिल है। 10 जुलाई को देवशयनी एकादशी पड़ेगी। इसके बाद से अगले चार महीने तक शादी नहीं पड़ेगी। फिर 4 नवंबर को देवोत्थान एकादशी होगी, उसके साथ ही फिर से शादियों का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

विशेषज्ञों के मुताबिक शादी का सीजन नहीं होने से मांग में कमी आएगी, ऐसे में सोने के दाम में गिरावट आ सकती है। इस बीच पितृपक्ष भी पड़ेगा, जिसमें कुछ भी नया नहीं खरीदा जाता। उस वक्त भी सोने के दाम कम होंगे।

सोना खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
वहीं अगर आप सोना खरीदने जा रहे, तो उसकी पहचान जरूर कर लें। असली सोने पर हॉलमार्किंग रहती है। अगर सोने का हॉलमार्क 375 है, तो वो 37.5 प्रतिशत शुद्ध है। ऐसे ही अगर हॉलमार्क 585 है तो वो 58.5 प्रतिशत सही है। अगर आपको पूरा शुद्ध सोना चाहिए, तो आप 999 हॉलमार्क वाला लें। इसमें आपको 99.9 प्रतिशत शुद्ध सोना मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+