611 रुपए में करें हवाई यात्रा, मुफ्त टिकट भी जीतने का है मौका

यह ऑफर केवल एयरलाइन कंपनी के वेबसाइट पर मिलेगा। साथ ही, इस ऑफर में सीमित सीटें हैं, जो पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर भरी जाएंगी।

नई दिल्ली। विमानन कंपनी गो एयर ने अपनी 11वीं सालगिरह पर 611 रुपए में हवाई यात्रा का ऑफर दिया है। यह ऑफर आज यानी 4 नवंबर से शुरू हुआ है, जो 8 नवंबर तक चलेगा।

airline

कंपनी का यह ऑफर 11 जनवरी 2017 से लेकर 11 अप्रैल 2017 के बीच की गई यात्रा पर लागू होगा। इस ऑफर के तहत टिकट बुक कराने पर अगर बाद में आप टिकट कैंसल करना चाहते हैं, तो आपको कोई रिफंड नहीं दिया जाएगा।

यह ऑफर केवल गो एयर कंपनी की वेबसाइट (www.GoAir.in) पर मिलेगा। साथ ही, इस ऑफर में सीमित सीटें हैं, जो पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर भरी जाएंगी।

हर '11' नंबर के लिए एक्सक्लूसिव ऑफर

कंपनी ने 611 रुपए में टिकट देने के अलावा एक अन्य ऑफर भी शुरू किया है, जिसके अनुसार हर 11वें ग्राहक को मुफ्त एयरटिकट मिलेगी। वहीं दूसरी ओर हर 111वें ग्राहक को सभी लेमन ट्री होटल में रहने पर 40 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा।

इसके अलावा हर 1,111वां ग्राहक एक रिटर्न टिकट और 2 रात और 3 दिन तक होटल में मुफ्त में रह सकेगा। इतना ही नहीं, 11 ऐसे लकी विजेता होंगे, जिन्हें गेस (Guess) घड़ी मिलेगी।

इन रूट पर नहीं मिलेगा ये ऑफर

मुंबई-पोर्ट ब्लेयर-मुंबई
बेंगलुरु-पोर्ट ब्लेयर-बेंगलुरु
चेन्नई-पोर्ट ब्लेयर-चेन्नई
दिल्ली-लेह-दिल्ली
मुंबई-लेह-मुंबई
कोलकाता-पोर्ट ब्लेयर-कोलकाता
दिल्ली-पोर्ट ब्लेयर-दिल्ली

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+