Amazon ने शुरू किया ऐसा स्टोर, जहां कोई कैशियर नहीं, तो आइए और बस ले जाइए

नई दिल्ली। जब आप सुपरमार्केट में शॉपिंग के लिए जाते हैं तो आपको सामान खरीदने के बाद पेमेंट के लिए बिलिंग काउंटर पर लंबी लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। अगर आपको अब तक ऐसा करना पड़ता है तो अब आपको ऐसा नहीं करना होगा। ई-कॉमर्स कंपनी अमेजॉन ने ऐसी स्टोर शुरू की है, जहां कोई कैशियर नहीं, जहां कोई बिल काउंटर नहीं, जहां कोई पेमेंट काउंटर नहीं है और न ही आपको बिलिंग के लिए इंतजार करना होगा।

अमेजॉन गो स्टोर: आइए और ले जाइए

अमेजॉन गो स्टोर: आइए और ले जाइए


ई-कॉमर्स कंपनी अमेजॉन ने 'अमेजॉन गो' नाम से कॉन्सेप्ट स्टोर की शुरुआत की है। इस फ्यूचर स्टोर में आप बिना किसी झंझट के अपनी जरूरत का सामान अपने बैग में रखकर आराम से घर ले जा सकते है। आपको पेमेंट के लिए लंबी लाइन में इतंजरा नहीं करना होगा। बिना किसी झंझट के आप आसानी से रैक से सामान उठाइए और बैग में रखकर ले जाइए।

 अमेजॉन का फ्यूचर स्टोर

अमेजॉन का फ्यूचर स्टोर

अमेजॉन गो स्टोर में आपको आपकी जरूर का हर सामान सजा हुआ मिलेगा। आप सामान को सीधे बैग में रखकर ले जा सकते हैं। कोई भी आपको रोकेगा नहीं, क्योंकि यहां कोई बिलिंग काउंटर या फिर कैशियर नहीं है और न ही कोई कार्ड स्वाइप करने की जरूरत नहीं होगी।

 कैसे होगा पेमेंट

कैसे होगा पेमेंट

आपको बता दें कि अमेजॉन की इस फ्यूचर शॉप में आपके स्मार्टफोन से पेमेंट हो जाएगा। आपको बस अपने स्मार्टफोन में 'अमेज़न गो' ऐप अपलोड करना होगा। शॉप में एंट्री के वक्त आपको उस ऐस को स्टोर के गेट पर स्कैन करना होगा। इसके साथ ही आपकी एंटॅी स्टोर में हो जाएगी। फिर आप जो-जो सामान स्टोर से उठाएंगे उस सामान बार कोड वर्चुअल कार्ट में एड होता जाएगा। जैसे ही आप स्टोर से बाहर जाएंगे आपके खाते से अपने आप पैसे कट जाएंगे। आपको बता दें कि इस शॉप से शॉपिंग करने के लिए आपको अपना डेबिट कार्ड अमेजॉन गो ऐप से लिंक करके रखना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+