Car Without Loan: बिना लोन खरीदें मनपसंद कार, आज से शुरू करें इतने रुपए की SIP
Car Without Loan: बेहतर जीवन के लिए हर कोई अच्छा घर और कार लेना चाहता है। लेकिन एक निश्चित सैलरी की वजह से अपनी जरूरतों के साथ लग्जरी को पूरा करना काफी मुश्किल हो जाता है। मध्यम वर्गीय परिवार के लिए एक अच्छी कार लेना हमेशा से ही एक सपना होता है।
मध्यवर्गीय परिवार जब अच्छी कार खरीदने की योजना बनाता है तो उसे बैंक का दरवाजा खटखटाना पड़ता है। बैंक से महंगी दर पर लोन लेना पड़ता है और हर महीने जेब पर अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ता है।

लेकिन आज हम आपको निवेश का ऐसा विकल्प बताएंगे, जिससे अगले पांच में आप अपनी मन पसंद की कार खरीद पाएंगे और इसके लिए आपको बैंक से ना तो कोई लोन लेना पड़ेगा और ना ही कोई ब्याज देना पड़ेगा।
15 लाख की कार पर 2.9 लाख का ब्याज
मान लेते हैं अगर आपको 15 लाख की कार खरीदनी है तो आपको कम से कम कम डेढ़ लाख रुपए का डाउन पेमेंट करना होता है। ऐसे में अगर आप 13.5 लाख रुपए का लोन 8 फीसदी की दर पर 5 वर्ष के लिए लेते हैं तो आपको हर महीने 27373 रुपए की किश्त देनी होती है। ऐसे में पांच वर्ष में आपको कुल 13.50 लाख रुपए मूल के साथ 292388 रुपए ब्याज देना पड़ता है।
17700 रुपए की SIP, बिना ब्याज कार
लेकिन अगर आप अगले 5 वर्ष के लिए हर महीने 17700 रुपए की एसआईपी करते हैं तो पांच साल के बाद बिना किसी लोन के 15 लाख रुपए तक की कार खरीद सकते हैं। किसी भी म्युचुअल फंड में न्यूनतम 13 फीसदी का वार्षिक रिटर्न भी अगर मिलता है तो आप 5 साल के बाद आप 15 लाख से अधिक रुपए हासिल कर सकते हैं।
पांच वर्षों में जब आप हर महीने 17700 रुपए की एसआईपी करते हैं तो 5 वर्षों में आप कुल 106200 रुपए देते हैं, इसपर आपको 439019 रुपए का रिटर्न हासिल करते हैं। यानि पांच वर्ष में आप ना सिर्फ 15 लाख रुपए प्राप्त करेंगे बल्कि आपको किसी भी तरह का कोई ब्याज नहीं देना होगा। पांच वर्षों तक एसआईपी के बाद आप अपने पैसों से 15 लाख के अंदर की कोई भी कार बिना लोन के खरीद सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications