GDP ग्रोथ 9.2% रहने का अनुमान, वित्तीय वर्ष 2022 के लिए सरकार ने जारी किया एडवांस इस्टीमेट
GDP ग्रोथ 9.2% रहने का अनुमान, वित्तीय वर्ष 2022 के लिए सरकार ने जारी किया एडवांस इस्टीमेट
नई दिल्ली, 7 जनवरी। केंद्र सरकार ने वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए एडवांस इस्टीमेट जारी किया है। सरकार ने मार्च, 2022 में समाप्त चालू वित्त वर्ष के लिए ग्रॉस डॉमेस्टिक प्रोडक्ट यानी जीडीपी के 9.2 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। कोरोना की दूसरी लहर के बाद लुढ़की अर्थव्यवस्था के बाद धीरे-धीरे अब देश की इकोनॉमी सामान्य स्थिति पर लौटने लगी है। देश की अर्तव्यवस्था ने जुलाई-सितंबर के दौरान रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया है।

Recommended Video
Elon Musk इस साल 80 देशों की Gdp से भी ज्यादा भरेंगे Tax , जानिए कितनी है कमाई ? | वनइंडिया हिंदी
कृषि और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के बेहतर प्रदर्शन से देश की आर्थिक विकास दर में बढ़ोतरी हुई है। सरकार का अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष 2021-22 में जीडीपी 9.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है । आपको बता दें कि एक साल पहले इसे 7.3 प्रतिशत की गिरावट आयी थी। सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक चालू वित्तीय वर्ष में जीडीपी के 9.2 फीसदी रहने का अनुमान है। जबकि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में जीडीपी में 8.4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2021-22 में जीडीपी 147.54 करोड़ रुपए का अनुमान है। जबकि 2021-22 में रियल जीवीए 8.6 फीसदी की ग्रोथ के साथ 135.22 लाख करोड़ रुपए रहने का अनुमान है। वहीं 2020-21 में ये में 124.53 लाख करोड़ रुपए था।












Click it and Unblock the Notifications