Gautam Adani के बेटे जीत की हुई सगाई, जानिए कौन है अडानी की 'छोटी बहू '?

गौतम अडानी ने एक डेंटिस्ट से शादी की थी। इस शादी से उन्हें दो बेटे करण और जीत हैं और दोनों ही इस वक्त अपने पापा के बिजनेस को आगे बढ़ा रहे हैं।उनके छोटे बेटे की रविवार को सगाई हुई है।

Gautam Adani

Jeet Adani Engagement: देश के मशहूर उद्योगपति गौतम अडानी पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट के खुलासे के बाद जहां संसद में विपक्ष इसे लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साध रहा है और Parliament के बाहर खुले मंच से अडानी के कारोबार पर कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है, वहीं दूसरी ओर इन सारी बातों से कोसो दूर अडानी के घर पर इस वक्त जश्न मन रहा है, वजह है जीत अडानी की सगाई। जी हां, गौतम अडानी के छोटे बेटे जीत अडानी की सगाई बीते रविवार यानी कि 12 मार्च को अहमदाबाद में एक निजी कार्यक्रम में हुई। जीत अडानी को होने वाली पत्नी का नाम दिवा जैमीन शाह है और वो मशहूर हीरा कारोबारी जैमिन शाह की पुत्री हैं।

अडानी के छोटे बेटे जीत की हुई सगाई

अडानी के छोटे बेटे जीत की हुई सगाई

इस सगाई समारोह में दोनों परिवार के केवल करीबी लोग ही शामिल हुए, हालांकि दोनों की शादी की डेट अभी फाइनल नहीं है। सोशल मीडिया की वायरल तस्वीरों में जीत और दिवा दोनों बहुत ज्यादा सुंदर दिख रहे हैं और दोनों ने पारंपरिक अंदाज में सगाई की है। आपको बता दें कि जीत अडानी ने यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिलवेनिया स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग से पढ़ाई की है।

अडानी ग्रुप Finance के Vice President हैं जीत

अडानी ग्रुप Finance के Vice President हैं जीत

वो साल 2019 से अपने पापा के बिजनेस से जुड़े हुए हैं। वो इस वक्त अडानी ग्रुप Finance के Vice President हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Group CFO's office से की थी और इसके बाद वो इस ग्रुप के Strategic Finance, Capital Markets को देखने लग गए, यहां तक कि जीत ही अडानी ग्रुप का डिजीटल विभाग भी देखते हैं। यही नहीं जीत अडानी के पास अडानी एयरपोर्ट्स की भी जिम्मेदारी है।

गौतम अडानी के दो बेटे हैं

गौतम अडानी के दो बेटे हैं

आपको बता दें कि उद्योगपति गौतम अडानी की पत्नी का नाम प्रीती अडानी है, जो शादी से पहले डेटिंस्ट थीं, उन्होंने गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज, अहमदाबाद से पढ़ाई की थी। इनके दो बेटे करण और जीत हैं।

बड़े बेटे का नाम करण अडानी है

गौतम अडानी के बड़े बेटे करण अडानी ‘Adani Ports and SEZ Limited' (APSEZ) के सीईओ हैं। 7 अप्रैल 1987 को अहमदाबाद में जन्मे करण ने पड्यू यूनिवर्सिटी से ग्रेजएशन किया है। वो ही अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी लिमिडेट की जिम्मेदारी भी संभालते हैं। उन्होंने साल 2013 में, परिधि श्रॉफ ने शादी की थी, जो कि एक जानी मानी वकील हैं।

 हिंडनबर्ग रिपोर्ट में क्या था ?

हिंडनबर्ग रिपोर्ट में क्या था ?

24 जनवरी, 2023 को जारी की गई हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए थे, जिसके बाद अडानी के शेयर्स में एकदम से गिरावट आ गई है। 100 पन्नों की कि रिपोर्ट में दावा किया गया था कि काफी टाइम से अडानी ग्रुप शेयर मार्केट में हेरा-फेरी करता आया है और इसी वजह से पिछले तीन साल में शेयरों की कीमतें बढ़ने से गौतम अडानी की संपत्ति एक अरब डॉलर बढ़कर 120 अरब डॉलर हो गई है।

अडानी ग्रुप के शेयर तेजी से गिर गए

जिसके बाद इंडियन मार्केट में तहलका मच गया और अडानी ग्रुप के शेयर तेजी से गिर गए, जिसके बाद अडानी और उनका समूह लोगों और विपक्ष के निशाने पर है।

Recommended Video

    Gautam Adani के बेटे Jeet Adani की Engagement, कौन हैं बहू Diva Jaimin Shah ? | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+