अडानी का फिर कमाल, अंबानी को पछाड़ बने एशिया के सबसे अमीर इंसान, जानें 24 घंटे में कैसे कमाए 45000 करोड़?
Gautam Adani News: भारत के बड़े उद्योगपति अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) ने एक बार फिर अपनी बादशाहत कायम की है। गौतम अडानी एशिया के सबसे रईस अरबपति बन गए हैं। उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को पछाड़ दिया है।
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) की रिपोर्ट के मुताबिक गौतम अडानी अब 111 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। इसी के साथ मुकेश अंबानी को पीछे छोड़कर एशिया के सबसे अमीर शख्स भी बने हैं।

अंबानी को अडानी ने पछाड़ा
इंडेक्स के अनुसार अडानी अब 111 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 109 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 12वें स्थान पर हैं।
शुक्रवार को अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों में 14% तक की बढ़ोतरी हुई। इसके अलावा बाजार मूल्य में ₹84,064 करोड़ की बढ़ोतरी के साथ शुक्रवार को कारोबार बंद होने पर अडानी समूह की 10 लिस्टेड फर्म का बाजार पूंजीकरण ₹17.51 लाख करोड़ हो गया।
एक दिन में 45 हजार करोड़ की कमाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गौतम अडानी की संपत्ति में बीते 24 घंटे में जोरदार उछाल देखने को मिला है।शुक्रवार को अडानी की नेटवर्थ में 5.45 अरब डॉलर की तेजी आई। उनकी नेटवर्थ करीब 45,000 करोड़ रुपए से ज्यादा बढ़ गई है।
मालूम हो कि अडानी ग्रुप के चेयरमैन साल 2024 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अरबपतियों में शुमार हैं। उनकी दौलत में 1 जनवरी 2024 से अब तक उन्होंने 26.8 अरब डॉलर की कमाई की है। वहीं मुकेश अंबानी की संपत्ति में इस साल 12.7 अरब डॉलर का उछाल आया है।
जानिए कौन हैं दुनिया का सबसे रईस अरबपति
ब्लूमबर्ग बिलेनियर के मुताबिक बनार्ड अरनॉल्ट दुनिया के सबसे रईस अरबपति बने हुए हैं। उनकी दौलत 207 बिलियन डॉलर है। वहीं एलन मस्क 203 बिलियन डॉलर दौलत के साथ दूसरे स्थान पर हैं। जबकि जेफ बेजोस तीसरे और मार्क जुकरबर्ग चौथे सबसे रईस अरबपति की रैंकिंग पर हैं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications