Gautam Adani: कभी किडनेप हुए थे गौतम अडानी, पत्नी हैं डेटिंस्ट, जानिए कुछ खास बातें
नई दिल्ली, 27 अप्रैल। मशहूर उद्योगपति गौतम अडानी इस वक्त जबरदस्त सु्र्खियों में है, दरअसल अब वो सिर्फ भारत और एशिया के सबसे धनी व्यक्ति नहीं रहे, बल्कि वो अब दुनिया के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति हो गए हैं। फोर्ब्स बिलिनेयर की ताजा लिस्ट के मुताबिक गौतम अडानी की कुल संपत्ति 122.4 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई है। शांत चित्त और गंभीर व्यक्तित्व वाले अडानी का जन्म एक जैन परिवार में हुआ था।

आइए जानते हैं इनके बारे में खास बातें
गौतम अडानी का जन्म 24 जून 1962 को अहमदाबाद के एक संभ्रात गुजराती जैन परिवार में हुआ था। इनके पिता शांतिलाल जैन एक टेक्सटाइल व्यापारी थे, बचपन से ही इनको घर में बिजनेस का माहौल मिला, बड़े होकर गौतम ने गुजरात यूनिवर्सिटी में कॉमर्स में एडमिशन लिया था लेकिन इन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की और बिजनेस करने का फैसला किया।

बड़े भाई मनसुखभाई अडानी ने प्लास्टिक यूनिट खरीदी
उनके इसी Junoon ने उन्हें अहमदाबाद से मुंबई पहुंचा दिया, जहां इन्होंने डायमंड सॉर्टर के लिए तीन साल तक काम किया। साल 1981 में गौतम के बड़े भाई मनसुखभाई अडानी ने प्लास्टिक यूनिट खरीदी , जिसके पीआर और मैनजमेंट का काम उन्होंने गौतम को सौंपा था, जिसने अडानी ने ग्लोबल मीडिया ने एक अलग पहचान दी।
अडानी इंटरप्राइजेज
साल 1985 में अडानी ने पॉलिमर का आयात करना शुरू किया इसके बाद उन्होंने 1988 में अडानी एक्सपोर्ट्स की स्थापना की जो कि आज अडानी इंटरप्राइजेज के नाम से जाना जाता है इसके बाद इन्होंने धीरे-धीरे अपना बिजनेस बढ़ाना शुरू किया और टेक्सटाइल और एग्रो प्रोडक्ट्स में इनवेस्ट शुरू किया और साल 1996 में इन्होंने अडानी पावर से बड़ा नाम हासिल किया और देखते ही देखते ये आज विश्व के बड़े उद्योपतियों में से एक हो गए।

किडनेप हुए थे गौतम अडानी
गौतम अडानी के साथ एक बड़ा हादसा 1998 में हुआ था, ये कुछ शातिर लोगों द्वारा किडनेप कर लिए गए थे और इनको आजाद करने के बदले काफी मोटी रकम मांगी गई थी लेकिन बाद में इन्हें पुलिस की मदद से बिना फिरौती दिए ही किडनैपर से छुड़वा लिया गया था। यही नहीं जिस वक्त मुंबई में आतंकी हमला हुआ था और ताज होटल को निशाना बनाया गया था, उस वक्त गौतम अडानी भी ताज में उपस्थित थे, हालांकि उन्हें सुरक्षित बाहर बाद में निकाल लिया गया था।
Recommended Video

पत्नी प्रीती अडानी हैं डेटिंस्ट
अगर पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो अडानी ने भले ही पढ़ाई ज्यादा ना की हो लेकिन उन्होंने एक डेटिंस्ट से शादी की है। उनकी पत्नी का नाम प्रीती अडानी है, जिन्होंने गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज, अहमदाबाद से पढ़ाई की थी। इनके दो बेटे करण और जीत हैं। गौतम अडानी के बड़े बेटे करण अडानी ‘Adani Ports and SEZ Limited' (APSEZ) के सीईओ हैं। तो वहीं छोटे बेटे जीत इंजीनियर हैं और मौजूदा समय में अपने पापा के साथ बिजनेस कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications