मिनटों 2 लाख करोड़ का घाटा, एक दिन में 10 अरब डॉलर का नुकसान, फिर भी इतनी संपत्ति के मालिक हैं गौतम अडानी?
Gautam Adani Net Worth 2024: अडानी ग्रुप के चेयरमैन और देश के दूसरे सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अडानी पर अमेरिका ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। अमेरिका ने अभियोग में गौतम अडानी पर अपनी एक कंपनी को कॉन्ट्रक्ट दिलाने के लिए 265 मिलियन डॉलर (करीब 2237 करोड़ रुपये) की रिश्वत देने और इसे छिपामे का आरोप लगाया गया है। इसके बाद से भारतीय शेयर बाजार में कोहराम मचा हुआ है।
गुरुवार 21 नवंबर अडानी ग्रुप के शेयरों में 10 फीसदी से लेकर 20 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली। अडानी इंटरप्राइजेज के शेयर 15% टूट गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ ही मिनटों में अडानी ग्रुप के मार्केट कैप को 2.24 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इनमें से सबसे ज्यादा अडानी इंटरप्राइजेज के मार्केट कैप को 49 हजार करोड़ का घाटा हुआ है।

इतना ही नहीं अमेरिकी रिश्वत कांड के बीच गौतम अडानी की संपत्ति एक दिन में 10 अरब डॉलर से अधिक घटी है। इन सब के बीच गौतम अडानी अपनी संपत्ति को लेकर सुर्खियों में हैं। आइए जानें इतने नुकसान के बाद भी गौतन अडानी की संपत्ति कितनी है?
Gautam Adani Net Worth: गौतम अडानी की संपत्ति?
- गौतम अडानी फोर्ब्स इंडिया 2024 के 100 सबसे अमीर लोगों की सूची में सबसे ज्यादा अमीर हैं। गौतन अडानी फोर्ब्स इंडिया के 100 सबसे अमीर लोगों की सूची में सबसे ज्यादा डॉलर पाने वाले व्यक्ति के रूप में उभरे थे, उनके , परिवार की कुल संपत्ति बढ़कर 116 अरब डॉलर हो गई थी। गौतम अडानी के पास 6,980 करोड़ यूएस डॉलर की संपत्ति है।
- फोर्ब्स इंडिया 2024 की लिस्ट के मुताबिक गौतम अडानी और उनके भाई विनोद अडानी ने 48 अरब डॉलर जोड़े और सूची में दूसरे स्थान पर पहुंचे थे। फोर्ब्स की रिपोर्ट में कहा गया था कि अडानी की संपत्ति में 71 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई थी।
- वहीं हाल ही में आए हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के मुताबिक गौतम अडानी और उनका परिवार पिछले पांच सालों में सबसे ज़्यादा संपत्ति पाने वाले व्यक्ति हैं। अडानी समूह ने पांच सालों में एनर्जी सेक्टर में 10,21,600 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति बनाई है।
- पिछले 5 सालों में भारत के सबसे बड़े अरबपति गौतम अडानी की कुल संपत्ति में ₹10 लाख करोड़ की बढ़ोतरी हुई है। रिच लिस्ट रिपोर्ट में गौतम अडानी ने ₹11.6 लाख करोड़ की चौंका देने वाली संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है। ये रिपोर्ट 31 जुला, 2024 को लिए गए रिसर्च पर आधाररित है।












Click it and Unblock the Notifications