गौतम अडानी का हुआ 'कोहिनूर', अडानी विल्मर का बाजार में दबदबा, जानें कितने में हुई डील
गौतम अडानी का हुआ 'कोहिनूर', अडानी विल्मर का बाजार में दबदबा, जानें कितने में हुई डील
नई दिल्ली। देश के सबसे अमीर और दुनिया के टॉप 10 अमीरों में शामिल अडानी समूह के मालिक गौतम अडानी ने एक और सफलता हासिल की है। अडानी विल्मर( Adani Wilmar) ने मशहूर राइस ब्रांड कोहिनूर( Kohinoor) का अधिग्रहण कर लिया है। अब कोहिनूर राइस ब्रांड पर अडानी समूह का दबदबा कायम हो गया है। राइस ब्रांड के अलावा रेडी टू कुक और रेडी टू ईट पर भी अडानी समूह का एकाधिकार होगा। यानी कोहिनूर नाम के सभी फूड प्रोडक्ट्स पर अब अडानी समूह का एकाधिकार होगा।

कंज्यूमर स्टेपल सेंगमेंट में अडानी का दबदबा
कोहिनूर ब्रांड के अधिग्रहण के बाद अडानी समूह का दबदबा कंज्यूमर स्टेपल सेगमेंट में और बढ़ गया है। अडानी ग्रुप की फूड ऑल कंपनी अडानी विल्मर ने अमेरिकी दिग्गज मैककॉर्मिक से पैकेज्ड फूड ब्रांड कोहिनूर का अधिग्रहण कर बड़ी सफलता हासिल की है। आपको बता दें कि कोहिनूर ब्रांड करीब 115 करोड़ रुपए की है। हालांकि ये डील कितने में हुई है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। अडानी समूह की ओर से इस डील की जानकारी शेयर बाजार को दी गई है। इस डील के बाद अब अडानी समूह के अडानी विल्मर का मार्केट वैल्युएशन और बढ़ेगा।

भारत की सबसे बड़ी फूड ऑयल कंपनी
गौतम अडानी की अडानी विल्मर भारत की सबसे बड़े फूड ऑयल आयातक, रिफाइनर और मार्केटर है, जिसका अधिपत्य इस सेक्टर में है। वहीं अब इसने कोहिनूर राइस ब्रांड का अधिग्रहण कर ब्रांडेड चावल मार्केट में मजबूती हासिल कर ली है। इस डील के बाद अडानी विल्मर चाइस मार्केट की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है।

Ambuja सीमेंट को खरीदने की तैयारी
गौतम अडानी की कंपनी अडानी समूह अब सिमेंट कंपनी को खरीदने की रूचि दिखा रही है। भारत के चर्चित सीमेंट ब्रांड अंबुजा को खरीदने के लिए अडानी समूह ने दिलचस्पी दिखाई है। हाल ही में बिजनेस स्टैंडर्ड ने अपनी खबर में लिखा कि अडानी समूह के अलावा जेएसवी कंपनी ने अंबुजा सिमेंट को खरीदने के लिए बोलियां प्रस्तुत की है। अभी इस डील को लेकर बातचीत का दौर जारी है।
28 साल छोटी बुलबुल साहा के साथ 66 साल के अरुण लाल ने लिए 7 फेरे, वायरल हुआ किसिंग फोटो












Click it and Unblock the Notifications