Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

28 साल छोटी बुलबुल साहा के साथ 66 साल के अरुण लाल ने लिए 7 फेरे, वायरल हुआ किसिंग फोटो

28 साल छोटी बुलबुल साहा के साथ 66 साल के अरुण लाल ने लिए 7 फेरे, वायरल हुआ किसिंग फोटो

नई दिल्ली। कहते हैं कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती, कोई सीमा , कोई बंधन नहीं होता। जब दो दिल मिल जाए, प्यार परवान चढ़ने लगता है। ऐसा ही कुछ पूर्व भारतीय क्रिकेटर और बंगाल रणजी टीम के मौजूदा कोच अरुण लाल के जीवन में देखने को मिला। 66 साल की उम्र में पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल ने अपने से 28 साल छोटी लड़की बुलबुल साहा के साथ शादी कर ली। ये अरुण लाल की दूसरी शादी है। परिवार और करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में कोलकाता में दोनों ने आज सात फेरें लिए और आज यानी सोमवार को शादी के बंधन में बंध गए। 66 वर्षीय अरुण लाल ने कोलकाता में अपने से 28 साल छोटी बुलबुल साहा के साथ शादी की। यह उनकी दूसरी शादी है।

 66 साल की उम्र में दोबारा घोड़ी चढ़े पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल

66 साल की उम्र में दोबारा घोड़ी चढ़े पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल

पूर्व क्रिकेटर और बंगाल रणजी टीम के वर्तमान कोच अरुण लाल ने 66 साल की उम्र में दोबारा शादी कर ली। 1 मई को दोनों ने कोलकाता में रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। अरुण लाल ने बुलबुल साहा के साथ शादी के बाद अपनी पत्नी को किस करते हुए फोटो भी शेयर किया है।

शादी के बाद कपल ने किया किस

शादी के बाद कपल ने किया किस

दोनों ने कोलकाता में रजिस्ट्री शादी की, जिसके बाद केक काटने के बाद एक दूसरे को खिलाया और फिर किस किया। बुलबुल साहा ने अपने फेसबुक पेज पर ये तस्वीरें शेयर की है। दोनों एक दूसरे का हाथ थामे कुश नजर आ रहे हैं। वहीं शादी में शामिल मेहमान भी उनकी इस खुशी में बेहद खुश नजर आ रहे हैं। अरुण लाल और बुलबुल की हल्दी की फोटो भी सोशल माडिया पर वायरल हुई थी।

लाइट कलर के कपड़ों में दूल्हा--दुल्हन

लाइट कलर के कपड़ों में दूल्हा--दुल्हन

शादी के मौके पर जहां बुलबुल साहा ने लाइट क्रीम कलर की साड़ी और स्टीवलेस ब्लाउस के साथ गोल्ड नेकलेस पहना तो वहीं अरुण लाल ने भी लाइट क्रीम कलर के कुर्ते के साथ सीक्रीन कलर का हाफ जैकेट पहना था। शादी में बेहद करीबी दोस्त और परिवारवाले समालि हुए। अरुण लाल के दोस्त और पूर्व क्रिकेटर सबा करीम भी इस शादी में शामिल हुए।

 पहली पत्नी की मर्जी से की दूसरी शादी

पहली पत्नी की मर्जी से की दूसरी शादी

अरुण लाल की ये दूसरी शादी है। उनकी पहली पत्नी से उनका तलाक हो चुका है और वो काफी बीमार है। उनकी मर्जी के बाद उन्होंने पहली पत्नी की सहमति के बाद दूसरी शादी की है। अरुण और बुलबुल काफी समय से एक दूसरे को जानते हैं, और अब उनका रिश्ता शादी के बंधन में बंध चुका है।

 कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी

कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी

अरुण लाल और बुलबुल की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के घऱ पर हुई। पहली ही मुलाकात के बाद ही दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। दोनों में एहसास हो गया था कि दोनों एक दूसरे के लिए बने हैं। फिर मुलाकात का सिलसिला बढ़ने लगा और एक दिन लगा कि दोनों ने शादी करने का फैसला किया। बुलबुल ने अरुण लाल को बहुत ही केयरिंग, जिंदादिल और प्रकृति प्रेमी बताया।

कौन हैं बुलबुल साहा

कौन हैं बुलबुल साहा

बुलबुल साहा कोलकाता के एक स्कूल में टीचर हैं। वो साल 2019 में एक कुकिंग प्रतियोगिता में भी हिस्सा ले चुकी हैं। बुलबुल ने अपने फेसबुक पेज पर शादी, हल्दी की कई तस्वीरें शेयर की है। उम्र के फासले के बावजूद दोनों ने शादी का फैसला किया। वहीं सबसे अहम बात ये भी है कि ये शादी अरुण लाल की पहली पत्नी रीना की मर्जी से हुई है।

 अरुण लाल का करियर

अरुण लाल का करियर

अरुण लाल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए 16 टेस्ट मैच खेले। उनके नाम 13 वनडे मैचों में 122 रन बनाए हैं। अरुण लाल का करियर 1982 से 1989 तक का है। अरुण लाल मौजूदा समय में पश्चिम बंगाल की रणजी टीम के कोच हैं। उनके नेतृत्व में बंगाल की टीम साल 2022 में रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची।

28 साल छोटी लड़की से शादी करने जा रहे हैं पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल, शादी का कार्ड हुआ वायरल

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+