अब पीएफ के पैसे एनपीएस में करें ट्रासंफर, नहीं लगेगा कोई टैक्स
पीएफ ट्रांसफर करने को लेकर पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने कहा है कि पीएफ खाते से एनपीएस में पैसे ट्रांसफर करने पर कोई टैक्स नहीं चुकाना होगा।
नई दिल्ली। अब देश के प्रोविडेंट फंड का लाभ लेने वाले करीब 8 करोड़ कर्मचारी अपनी रिटायरमेंट सेविंग को बिना कोई टैक्स दिए नेशनल पेमेंट सिस्टम यानी एनपीएस में ट्रांसफर कर सकते हैं। यह फैसला वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा बजट में किए वादे के बाद लिया गया है। इस मामले में अरुण जेटली ने यह भी भरोसा दिलाया है कि कर्मचारी अपना पीएफ बिना टैक्स दिए एनपीएस में ट्रांसफर तो कर ही सकते हैं, साथ ही ईपीएफ में अपना अंश योगदान बंद भी कर सकते हैं। यहां आपको बता दें कि मौजूदा समय में नियम के मुताबिक कर्मचारियों की 24 फीसदी सैलरी को ईपीएफ में जमा किया जाता है।

पीएफ ट्रांसफर करने को लेकर पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने कहा है कि पीएफ खाते से एनपीएस में पैसे ट्रांसफर करने पर कोई टैक्स नहीं चुकाना होगा। नियामक ने साफ किया कि पीएफ खाते से एनपीएस में पैसों को ट्रांसफर करना चालू साल की इनकम नहीं है, इसलिए इस पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। हालांकि, अगर आप भी अपना पीएफ एनपीएस में ट्रांसफर कराना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ जरूरी दिशा-निर्देश हैं। ये भी पढ़ें- सर्वे का खुलासा: 69 फीसदी भारतीय देते हैं रिश्वत, पुलिस सबसे अधिक भ्रष्ट
इसके लिए आपके नाम का टियर1 अकाउंट होना चाहिए, जो वह कंपनी खोल सकती है, जो एनपीएस लागू कर चुकी है। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति एनपीएस ट्रस्ट की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन भी इसे खोल सकता है। इसका फायदा यह होगा कि इस खाते में ट्रासंफर की गई रकम पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। इस रकम को चालू वर्ष की इनकम से नहीं जोड़ा जाएगा, इसलिए इस पर टैक्स नहीं लगेगा। कोई भी ईपीएफ खाताधारक अपने संबंधित पीएफ ऑफिस से ईपीएफ सेविंग को एनपीएस खाते में ट्रांसफर कर सकता है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications