Fuel Rates: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानें 1 लीटर तेल की कीमत
नई दिल्ली, 20 मई। गुरुवार को भी आम आदमी को राहत मिली है, आज भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। तेल कंपनियां पिछले हफ्ते से एक दिन छोड़कर तेल के दाम बढ़ा रही थीं इसलिए बुधवार को जब तेल के दाम नहीं बढ़ें थे तो अनुमान जातया जा रहा था कि आज जरूर पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा होगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। मालूम हो कि मंगलवार को डीजल की कीमत 29 से 31 पैसे तो वहीं पेट्रोल की कीमत भी 24 से 27 पैसे तक बढ़ी थी। गौरतलब है कि तेल के दामों में इजाफा पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से हो रहा है।
Recommended Video

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 92.85 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 99.14 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 92.92 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 92.67 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 95.94 रुपये प्रति लीटर
- भोपाल: 100.91 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 90.57 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 95.05 रुपये रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 83.51रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 90.71 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई: 88.34 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 86.35 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 88.53 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 88.75 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 83.89 रुपये प्रति लीटर

ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम
आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या दाम है इसे आप अपने मोबाइल के जरिए जान सकते हैं। या तो पहले आप IOC का ऐप डाउनलोड कर लें या फिर आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें, आपको SMS पर सारी जानकारी मिल जाएगी। मालूम हो कि हर शहर का RSP नंबर अलग-अलग होगा जिसे आप IOC की वेबसाइट से पता कर सकते हैं।

10 बार पेट्रोल और डीजल महंगा हो चुका
मई में अब तक 10 बार पेट्रोल और डीजल महंगा हो चुका है। लगातार बढ़ रहे तेल के दामों की वजह से मात्र 10 दिनों में दिल्ली में पेट्रोल के रेट 2.50 रुपये बढ़ चुके हैं, जबकि डीजल इस महीने 2.78 रुपये महंगा हो चुका है। मालूम हो कि नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं।
-
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने में दाम घटे तो वहीं चांदी हुई 2124 रु सस्ती, क्या हैं मुंबई में ताजा भाव? -
Mumbai Bangalore Vande Bharat Sleeper: मुंबई से बेंगलुरु तक चलेगी स्लीपर वंदे भारत, कितना होगा किराया? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ












Click it and Unblock the Notifications