Fuel Rates: महीने के आखिरी दिन तेल की कीमतों में फिर लगी आग, महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल
नई दिल्ली, 30 सितंबर। महीने के आखिरी दिन तेलकंपनियों ने एक बार फिर से आम आदमी को तगड़ा झटका दिया है। गुरुवार को एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के दामाों में बढ़ोत्तरी हुई है। आज देश की सभी शहरों में पेट्रोल के दामों में लगभग 25 पैसे प्रति लीटर वहीं डीजल के दाम में 30 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। आपको बता दें कि बीते मंगलवार को भी पेट्रोल के दाम 20 से 21 पैसे और डीजल के भाव में 25 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ था। मालूम हो कि तेल की कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं।
Recommended Video

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 101.64 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 107.71 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 102.17 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 99.36 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 105.18 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 104.34 रुपये रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़ : 97.85 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 98.75 रुपये प्रति लीटर
- भोपाल : 110.11 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 89.87 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 97.52 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 92.97 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई: 94.45 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 95.38 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 96.05 रुपये रुपये प्रति लीटर
- भोपाल : 98.77 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़ : 90.29 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 90.29 रुपये प्रति लीटर

चार बार डीजल के दाम और तीन बार पेट्रोल के दाम बढ़े
गौरतलब है कि 24 सितंबर से अब तक चार बार डीजल के दाम और तीन बार पेट्रोल के दाम बढ़े हैं। 19 राज्यों में पेट्रोल की कीमत सैकड़ा पार पहुंच गया है। आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें विभिन्न कारकों पर निर्भर करती हैं जैसे कि यूएसडी के मुकाबले आईएनआर का मूल्यांकन, रिफाइनरियों का खपत अनुपात और हमारे देश में ईंधन की मांग।

ईंधन की कीमतों में संशोधन
हर 15 दिनों में अंतरराष्ट्रीय कीमतों और विदेशी स्टॉक एक्सचेंज के आधार पर इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी तेल विपणन कंपनियां ईंधन की कीमतों में संशोधन करती रहती हैं।
इस वेबसाइट पर क्लिक करें
- घर बैठे तेल के दाम जानने के लिए इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP<�स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price












Click it and Unblock the Notifications