Fuel Rates: 22 दिन बाद बढ़े पेट्रोल के दाम, डीजल के रेट में भी लगी आग, चेक करें आज का भाव
नई दिल्ली, 28 सितंबर। मंगलवार को तेल कंपनियों ने आम आदमी का तगड़ा झटका दिया है। आज पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में आग लगी है। आज 22 दिनों के बाद पेट्रोल के दाम में इजाफा हुआ था तो वहीं लगातार तीसरे दिन आज डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। आज पेट्रोल के दाम 20 से 21 पैसे बढ़े हैं तो वहीं डीजल के दामों में 50 से 53 पैसे का इजाफा हुआ है।
Recommended Video
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, जानिए नई रेट दर | वनइंडिया हिंदी

डीजल के रेट में भी लगी
आपको बता दें कि मंडे को डीजल के भाव में 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी, जबकि 5 सितंबर को पेट्रोल-डीजल दोनों के दामों में इजाफा हुआ था। जबकि पिछले तीन दिनों से डीजल के दाम बढ़ रहे थे जबकि पेट्रोल के दाम स्थिर थे। मालूम हो कि देश 19 राज्यों में पेट्रोल का रेट 100 रु के पार है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 101.39 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 107.47 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 101.87 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 99.15 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 98.48 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 104.87 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 103.90 रुपये रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद : 105.48 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर : 108.35 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 98.59 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 89.57 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 97.21 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 92.67 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई: 94.17 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 90.15 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 94.90 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 95.80 रुपये रुपये प्रति लीटर
- भोपाल : 98.45 रुपये प्रति लीटर
- रांची : 94.90 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 90.06 रुपये प्रति लीटर

इस वेबसाइट पर क्लिक करें
- दाम जानने के लिए इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP<�स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications