Fuel Rates: आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज के रेट?
नई दिल्ली, 31 अक्टूबर। रविवार को फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं, जिसके बाद तेल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। आज पेट्रोल-डीजल के दाम 35 पैसे प्रति लीटर बढ़े हैं। इस वक्त पेट्रोल-डीजल के दाम आकाश छू रहे हैं जिसकी वजह से आम आदमी खासा परेशान हैं। मालूम हो कि तेल की कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं।
Recommended Video
Petrol-Diesel Price Hike: आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अपने शहर के दाम | वनइंडिया हिंदी

दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 109.34 रुपये प्रति लीटर
दाम बढ़ने के बाद दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 109.34 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत 98.07 रुपये प्रति लीटर है। जबकि मुंबई में पेट्रोल 115.15 रुपये प्रति लीटर और डीजल 106.23 रुपये प्रति लीटर पर खरीदा जा सकता है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 106.04 रुपये और एक लीटर डीजल की कीमत 102.25 रुपये है तो वहीं कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 109.79 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत 101.19 रुपये प्रति लीटर है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 109.34 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 115.15 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 109.79 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 106.04 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 113.15 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 106.24 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 106.46 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 105.22 रुपये प्रति लीटर
- रांची: 103.53 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 106.46 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 98.07 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई :106.23 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 101.19 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 102.25 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 104.09 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 98.54 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 98.73 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 97.77 रुपये प्रति लीटर
- रांची: 103.53 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 98.73 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP<�स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications