Fuel Rates: महीने के पहले दिन लगा करारा झटका, बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, यहां चेक करें रेट
नई दिल्ली, 01 अक्टूबर। महीने के पहले ही दिन आम आदमी को तगड़ा झटका लगा है। आज एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा हुआ है। आज देश की सभी शहरों में पेट्रोल 25 पैसे प्रति लीटर और डीजल 39 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। मालूम हो कि 30 सितंबर को पेट्रोल के दामों में 25 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दामों में 30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई थी। मालूम हो कि तेल की कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं।
Recommended Video

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 101.89 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 107.95 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 102.47 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 99.36 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 105.44 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 104.64 रुपये रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़ : 98.08 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 98.99 रुपये प्रति लीटर
- भोपाल : 110.37 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 93.27 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 97.84 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 93.27 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई: 94.74 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 95.70 रुपये प्रति लीटर
- पटना:96.40 रुपये रुपये प्रति लीटर
- भोपाल : 99.09 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़ : 89.90 पये प्रति लीटर
- लखनऊ: 90.69 रुपये प्रति लीटर

राज्यों और शहरों में ईंधन की अलग-अलग कीमतें होती हैं
गौरतलब है कि 24 सितंबर से अब तक 5 बार डीजल के दाम और 4 बार पेट्रोल के दाम बढ़े हैं। 19 राज्यों में पेट्रोल 100 रु के पार बिक रहा है। भारत पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम सहित तेल विपणन कंपनियों द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संशोधन किया जाता है। मूल्य वर्धित करों, स्थानीय और माल ढुलाई शुल्क के कारण राज्यों और शहरों में ईंधन की अलग-अलग कीमतें होती हैं जो जगह के आधार पर भिन्न होती हैं।

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- घर बैठे दाम जानने के लिए इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP<�स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications