Petrol Diesel Price: संडे को भी लगा आम आदमी को झटका, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज का भाव
नई दिल्ली, 10 अक्टूबर। रविवार को एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। आज पेट्रोल के दाम में 26 से 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 33 से 35 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। मालूम हो कि तेल की कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं। ये लगातार छठा दिन है जब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं।
Recommended Video
Petrol-Diesel Price Hike: आज फिर पेट्रोल-डीजल के दाम में लगी आग, जानिए नए रेट | वनइंडिया हिंदी

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 104.14 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 110.12 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 104. 80 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 101.53 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 108.33 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 107.77 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 107.29 रुपये रुपये प्रति लीटर
- रांची : 98.66 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 101.18 रुपये प्रति लीटर
- भोपाल : 112.69 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 92.82 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 100.66 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता :95.93 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई: 97.26 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 101.27 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 98.52 रुपये प्रति लीटर
- रांची : 97.98 रुपये प्रति लीट
- पटना: 99.36 रुपये रुपये प्रति लीटर
- भोपाल : 101.91 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ:93.26 रुपये प्रति लीटर

डीजल में 35 पैसे की बढ़ोतरी
आपको बता दें कि लगातार 6 दिनों से पेट्रोल की कीमत में 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 35 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। ऐसा इसलिए है क्योंकि ओपेक द्वारा प्रति दिन 0.4 मिलियन बैरल से अधिक उत्पादन नहीं बढ़ाने के निर्णय के बाद वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट 82.37 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है इसलिए ईंधन की दरों में बड़े अनुपात में वृद्धि की जा रही है।

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP<�स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications