Fuel Rates: जानिए आज क्या है 1 लीटर पेट्रोल की कीमत?
नई दिल्ली, 03 सितंबर। तेल कंपनियों ने आज के पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं हुआ है, जबकि बीते बुधवार को दोनों ईंधनों के भाव में 15-15 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई थी। फिलहाल अभी भी देश के 19 राज्यों में पेट्रोल 100 रु के पार ही बिक रहा है। मालूम हो कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं।

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 88.92 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 96.48 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 91.98 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई: 93.52 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 89.49 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 94.34 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 94.75 रुपये रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद : 96.99 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर :98.06 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 89.29 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम : 89.60 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 101.49 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 107.52 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 101.82 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 99.20 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 98.79 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 104.98 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 103.99 रुपये रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद : 105.54 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर : 108.42 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 98.56 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम : 99.21 रुपये प्रति लीटर

ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम
आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या दाम है इसे आप अपने मोबाइल के जरिए जान सकते हैं। या तो पहले आप IOC का ऐप डाउनलोड कर लें या फिर आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें, आपको SMS पर सारी जानकारी मिल जाएगी। मालूम हो कि हर शहर का RSP नंबर अलग-अलग होगा जिसे आप IOC की वेबसाइट से पता कर सकते हैं।

नई कीमतें रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं
भारत में इस वक्त सबसे महंगा पेट्रोल राजस्थान के गंगानगर में है। गंगानगर में पेट्रोल की कीमत 113.21 रुपये और डीज़ल 103.15 रुपये प्रति लीटर है। मालूम हो कि इस वक्त इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के भाव में तेजी आई है बावजूद इसके तेल कंपनियों ने राहत दी हुई है। गौरतलब है कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications