Fuel Rates: कच्चे तेल के दामों में लगी आग, जानिए आज क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट?
नई दिल्ली, 02 मार्च। रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते इस वक्त इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दामों में आग लग गई है। क्रूड ऑयल 104 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है, इसके बावजूद घरेलू तेल की कीमतों पर कोई असर नहीं हुआ है। आज भी पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। पिछले साल दिवाली के मौके पर केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइड ड्यूटी को कम किया था, जिसके बाद से राज्य सरकारों ने भी पेट्रोल-डीजल पर से वैट चार्ज कम कर दिया था।
Recommended Video

कच्चे तेल के दामों में लगी आग
हालांकि इस कटौती के बावजूद पेट्रोल-डीजल का रेट अभी भी कई राज्यों में 100 रु प्रति लीटर से ज्यादा है।कोलकाता में पेट्रोल और डीजल के दाम 104.67 रुपये और 89.79 रुपये पर रहे। चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपये और डीजल 91.43 रुपये पर बिका तो वहीं दिल्ली में आज डीजल की कीमत 86.67 रुपये और पेट्रोल की 95.41 रुपये प्रति लीटर है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 95.41 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 109.98 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 104.67 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 101.40 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 100.58 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 95.28 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद:108.20 रुपये प्रति लीटर
- श्रीगंगानगर: 112 रुपये प्रति लीटर
- पोर्ट ब्लेयर: 82.96 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.14 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 89.79 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 91.42 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 85.01 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 86.80 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 94.62 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications