Fuel Rates: 5 राज्यों के चुनावी नतीजों के बाद क्या है आज के पेट्रोल-डीजल का रेट?
नई दिल्ली, 11 मार्च। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं।। ऐसे में एक्सपर्टस का अनुमान था कि 10 तारीख के बाद फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी हो सकती है और ये इजाफा 12-14 रु तक हो सकता है। लेकिव फिलहाल के लिए घरेलू तेल की कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल का रेट नहीं बढ़ाया है।जिससे लोगों को राहत मिली है।

चार महीने से पेट्रोल-डीजल का रेट स्थिर बना हुआ है।
गौरतलब है कि लगातार चार महीने से पेट्रोल-डीजल का रेट स्थिर बना हुआ है। हालांकि इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम आसमान छू रहे हैं। रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध की वजह से इस वक्त ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 132 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई 126 डॉलर प्रति बैरल के पार हो गई है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 95.41 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 109.98 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 104.67 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 101.40 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 100.58 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 95.28 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद:108.20 रुपये प्रति लीटर
- श्रीगंगानगर: 112 रुपये प्रति लीटर
- पोर्ट ब्लेयर: 82.96 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.14 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 89.79 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 91.42 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 85.01 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 86.80 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 94.62 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications