Fuel Rates: 27 अप्रैल को क्या है आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट?
नई दिल्ली, 27 अप्रैल। बुधवार को भी पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है, ईधन के दाम आज भी स्थिर हैं। आज लगातार 21वां दिन है जब पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है, मालूम हो कि 6 अप्रैल को पेट्रोल और डीजल के दामों में 80-80 पैसे का इजाफा हुआ था,उसके बाद से लगातार तेल के दाम स्थिर बने हुए हैं, जिससे आम लोगों को फौरी तौर पर राहत मिली हुई है।

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी
जबकि इंटरनेशनल मार्कट में डब्ल्यूटीआई क्रूड 102.60 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 106.1 डॉलर प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया। आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल के नए रेट हर सुबह 6 बजे जारी किए जाते हैं।
Twitter के नए मालिक एलन मस्क की लवस्टोरी एक Tweet से ही शुरू हुई थी
Recommended Video
Petrol Diesel Price Hike: बढ़ी कीमतों को लेकर राज्यों पर PM Modi का कैसा आरोप? | वनइंडिया हिंदी

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 105.41 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 120.51 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 115.12 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 110.85 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा : 105.47 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 116.23 रुपये प्रति लीट

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 96.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 104.77 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता :99.83 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 100.94 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा : 97.03 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 101.06 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications