Fuel Rates: पेट्रोल-डीजल के दामों में तगड़ा इजाफा, जानें आज की कीमत
नई दिल्ली, 25 मई। मंगलवार को फिर से आम आदमी को झटका लगा है, तेल कंपनियों ने आज फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। डीजल की कीमत में जहां 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, वहीं पेट्रोल के दाम प्रति लीटर पर 23 पैसे बढ़े हैं। मालूम हो कि सोमवार को दाम स्थिर थे , जबकि संडे को दिल्ली में पेट्रोल 18 पैसे और डीजल 28 पैसे महंगा हुआ था। बता दें कि मई में अब तक 13वीं बार पेट्रोल और डीजल महंगा हो चुका है। लगातार बढ़ रहे तेल के दामों की वजह से मात्र 13 दिनों में पेट्रोल के रेट 3.47 रुपये और डीजल 3.19 रुपये महंगा हो चुका है। मालूम हो कि नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं।
Recommended Video

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 93.44 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 99.70 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 95.06 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 93.49 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 96.55 रुपये प्रति लीटर
- भोपाल: 101.52 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 91.03 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 95.62 रुपये रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 84.32 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 91.57 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई: 89.11 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 87.16 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 89.39 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 89.58 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 84.71 रुपये प्रति लीटर

ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम
आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या दाम है इसे आप अपने मोबाइल के जरिए जान सकते हैं। या तो पहले आप IOC का ऐप डाउनलोड कर लें या फिर आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें, आपको SMS पर सारी जानकारी मिल जाएगी। मालूम हो कि हर शहर का RSP नंबर अलग-अलग होगा जिसे आप IOC की वेबसाइट से पता कर सकते हैं।

यहां पेट्रोल 100 के पार
हालांकि कुछ राज्यों में पेट्रोल की कीमतें 100 के पार चल रही हैं। महाराष्ट्र के नांदेड़ में पेट्रोल 101.54 रुपये प्रति लीटर, राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल 103.80 रुपये प्रति लीटर, जैसलमेर में पेट्रोल 100.97 रुपये प्रति लीटर , मध्य प्रदेश के अनूपपुर में पेट्रोल 103.49 प्रति लीटर , नगराबांध में 103.31 रुपये प्रति लीटर, रीवा में 103.13 रुपये प्रति लीटर , भोपाल: 101.52 रुपये प्रति लीटर और इंदौर में पेट्रोल की कीमत 100.98 रुपये बिक रहा है।












Click it and Unblock the Notifications