Fuel Rates: तेल के दामों में फिर लगी आग, मुंबई में 100 रु के पार हुआ पेट्रोल, जानें अपने शहर का रेट

नई दिल्ली, 04 जून। दो दिन की राहत के बाद आज एक बार फिर से आम आदमी को तगड़ा झटका लगा है क्योंकि शुक्रवार को तेल के दाम बढ़ गए हैं। आज पेट्रोल की कीमतों में 24 से 27 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है, जबकि डीजल के दामों में 26 से 30 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि दो दिन पहले मंगलवार को देशभर के विभिन्‍न शहरों में पेट्रोल के दाम में 26 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 23 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए थे।

Recommended Video

    Petrol-Diesel Price Hike: दो दिन बाद फिर बढ़े ईंधन के दाम, एक महीने में बढ़ा इतना | वनइंडिया हिंदी
    ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

    ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

    • दिल्ली : 94.76 रुपये प्रति लीटर
    • मुंबई : 100.98 रुपये प्रति लीटर
    • चेन्नई : 96.23 रुपये प्रति लीटर
    • कोलकाता : 94.76 रुपये प्रति लीटर
    • बेंगलुरु: 97.92 रुपये प्रति लीटर
    • लखनऊ: 92.04 रुपये प्रति लीटर
    • पटना: 96.90 रुपये रुपये प्रति लीटर
    • चंडीगढ़ : 91.14 रुपये प्रति लीटर
    ये हैं आज के डीजल के दाम

    ये हैं आज के डीजल के दाम

    • दिल्ली : 91.14 रुपये प्रति लीटर
    • मुंबई : 92.99 रुपये प्रति लीटर
    • चेन्नई: 90.38 रुपये प्रति लीटर
    • कोलकाता : 88.51 रुपये प्रति लीटर
    • बेंगलुरु: 90.81 रुपये प्रति लीटर
    • पटना: 90.94 रुपये प्रति लीटर
    • लखनऊ: 86.05 रुपये प्रति लीटर
    ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम

    ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम

    आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या दाम है इसे आप अपने मोबाइल के जरिए जान सकते हैं। या तो पहले आप IOC का ऐप डाउनलोड कर लें या फिर आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें, आपको SMS पर सारी जानकारी मिल जाएगी। मालूम हो कि हर शहर का RSP नंबर अलग-अलग होगा जिसे आप IOC की वेबसाइट से पता कर सकते हैं।

    जून में दूसरी बार तेल के दाम बढ़े

    जून में दूसरी बार तेल के दाम बढ़े

    आपको बता दें कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद से लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। पूरे मई महीने में 16 बार पेट्रोल और डीजल महंगा हो चुका था, तो वहीं जून में दूसरी बार तेल के दाम बढ़े हैं।

    केरल के मुख्यमंत्री ने कही थी ये बात

    लगातार बढ़ रहे दामों के कारण पेट्रोल अब तक 3.90 रुपये और डीजल 4.46 रुपये महंगा हो चुका है। नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने बुधवार को कहा था कि केंद्र सरकार को तेल के दामों पर लगाम लगानी चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+