Fuel Rates: जून के पहले ही दिन आम जन को झटका, बढ़े तेल के दाम, मुंबई में 100 रु के पार हुआ पेट्रोल
नई दिल्ली, 01 June। जून माह के पहले ही दिन आम लोगों को करारा झटका लगा है। आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए गए हैं। मंगलवार को देशभर के विभिन्न शहरों में पेट्रोल के कीमत में 26 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 23 पैसे प्रति लीटर बढ़ोत्तरी हुई है। मालूम हो कि एक दिन पहले यानी सोमवार को पेट्रोल 29 पैसे प्रति लीटर और डीजल 24 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था।
Recommended Video

मई महीने में 16 बार महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल
आपको बता दें कि पूरे मई महीने में 16 बार पेट्रोल और डीजल महंगा हो चुका है। लगातार बढ़ रहे तेल के दामों की वजह से मात्र 16 दिनों में पेट्रोल के रेट 3.88 रुपये और डीजल 4.42 रुपये महंगा हो चुका है। मालूम हो कि नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 94.49 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 100.72 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 95.99 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 94.50 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 97.64 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 91.83 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 96.64 रुपये रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़ : 90.89 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 85.38 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 92.69 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई: 90.12 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 88.23 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 90.51 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 90.66 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 85.77 रुपये प्रति लीटर

ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम
आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या दाम है इसे आप अपने मोबाइल के जरिए जान सकते हैं। या तो पहले आप IOC का ऐप डाउनलोड कर लें या फिर आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें, आपको SMS पर सारी जानकारी मिल जाएगी। मालूम हो कि हर शहर का RSP नंबर अलग-अलग होगा जिसे आप IOC की वेबसाइट से पता कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications