Fuel Rates: जुलाई में 8वीं बार बढ़े पेट्रोल के दाम, जानिए अपने शहर का रेट
नई दिल्ली, 15 जुलाई। तीन दिन बाद आज फिर तेल कंपनियों ने आम आदमी को झटका दिया है, आज फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं। आज पेट्रोल 31-39 पैसे और डीजल 15-21 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हो गया है।मालूम हो कि सोमवार को पेट्रोल 28 पैसे महंगा लेकिन डीजल 16 पैसे सस्ता हुआ था। बढ़ती कीमतों की वजह से इस वक्त पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। गौरतलब है कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें रोज सुबह 6 बजे जारी होती हैं।
Recommended Video

जुलाई महीने में अब तक 8 बार पेट्रोल के दाम बढ़े
गौरतलब है कि 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद से 4 मई से अब तक 40 बार पेट्रोल और 38 बार डीजल के दाम बढ़ चुके हैं। जबकि जुलाई महीने में अब तक 8 बार पेट्रोल के दाम और 5 बार डीजल के भाव बढ़े हैं।आपको बता दें कि अब तक 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार हो चुका है तो वहीं भारत में सबसे महंगा पेट्रोल राजस्थान के श्रीगंगानगर में है, जहां पट्रोल की कीमत 112.90 रु प्रति लीटर और डीजल 103.15 रुपये प्रति लीटर है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 101.54 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 107.54 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 101.74 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 102.23 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 104.94 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 103.91 रुपये रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद : 105.52 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर : 108.40 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 98.63 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 89.87 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई :97.45 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 93.02 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई: 94.39 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 95.26 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 95.51 रुपये रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद : 97.96 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर : 99.02 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 90.26 रुपये प्रति लीटर

ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम
आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या दाम है इसे आप अपने मोबाइल के जरिए जान सकते हैं। या तो पहले आप IOC का ऐप डाउनलोड कर लें या फिर आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें, आपको SMS पर सारी जानकारी मिल जाएगी। मालूम हो कि हर शहर का RSP नंबर अलग-अलग होगा जिसे आप IOC की वेबसाइट से पता कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications