Fuel Prices : पेट्रोल-डीजल किस दाम पर बेच रहीं तेल कंपनियां, जानिए आपके शहर में रेट

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल नहीं दर्ज किया गया। गत 35 दिनों से तेल की कीमतें स्थिर हैं। रविवार 26 जून को भी तेल कंपनियों ने कीमतें यथावत रखी हैं। जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

नई दिल्ली, 26 जून : पेट्रोल, डीजल की कीमतों में रविवार (26 जून) को भी कोई बदलाव नहीं हुआ। मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु और आपके शहरों में डीजल और पेट्रोल की नवीनतम कीमतें जानने के लिए पढ़िए खबर। बता दें कि पिछली बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट 22 मई को हुई थी। बता दें कि 21 मई को केंद्र ने उत्पाद शुल्क में रुपये की कटौती का ऐलान किया था। उत्पाद शुल्क में केंद्र सरकार की ओर से की गई कटौती के बाद एक लीटर पेट्रोल की कीमत में 9.5 रुपये, जबकि डीजल की कीमत में 7 रुपये की कमी दर्ज की गई थी। सबसे महंगा पेट्रोल मायानगरी मुंबई में बिक रहा है।

उत्पाद शुल्क में कटौती से राहत

उत्पाद शुल्क में कटौती से राहत

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर हैं। उत्पाद शुल्क में कटौती से पहले 105.41 रुपये प्रति लीटर था पेट्रोल। राज्य ईंधन खुदरा विक्रेताओं की मूल्य अधिसूचना के अनुसार दिल्ली में डीजल की दरें 96.67 रुपये प्रति लीटर से घटकर 89.62 रुपये हो गईं।

26 जून को डीजल और पेट्रोल के रेट

26 जून को डीजल और पेट्रोल के रेट

शहर पेट्रोल प्रति लीटर (रुपये में) डीजल प्रति लीटर (रुपये में)
दिल्ली 96.72 89.62
मुंबई 111.35 97.28
कोलकाता 106.03 92.76
चेन्नई 102.63 94.24
बेंगलुरु 101.94 87.89
रोज बदलती हैं कीमतें

रोज बदलती हैं कीमतें

पेट्रोल और डीजल की कीमतें दैनिक आधार पर बदलती हैं। बता दें कि हर दिन सुबह 6 बजे तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के नए रेट्स तय करती है। माल ढुलाई और स्थानीय करों (वैट) के आधार पर पेट्रोल और डीजल की लागत भारत में अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होती है। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा ईंधन पर एक अलग उत्पाद शुल्क लगाया जाता है।

अन्य बड़े शहरों में पेट्रोल डीजल

अन्य बड़े शहरों में पेट्रोल डीजल

  • उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये, जबकि डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।
  • आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में पेट्रोल 110.48 रुपये प्रति लीटर; एक लीटर डीजल का रेट 98.27 रुपये।
  • अहमदाबाद में पेट्रोल 96.63 रुपये प्रति लीटर; डीजल की कीमत 92.38 रुपये प्रति लीटर।
  • हैदराबाद में पेट्रोल 109.66, जबकि डीजल की कीमत 97.82 रुपये प्रति लीटर है।
  • बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+