Fuel Price: लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में नहीं हुआ बदलाव, जानें अपने शहर का रेट
लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में नहीं हुआ बदलाव, जानें अपने शहर का रेट
नई दिल्ली, 04 सितंबर: देश भर में लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें कमजोर रहने के बावजूद सरकारी तेल कंपनियों ने ईंधन दरों में कोई संशोधन नहीं किया है। दिल्ली में शनिवार (04 सितंबर) को पेट्रोल के दाम 101.34 रुपये और डीजल 88.77 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 107.39 रुपये और डीजल 96.33 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। देश के चार मेट्रो शहरों में मुंबई में पेट्रोल-डीजल की दरें सबसे अधिक हैं।

वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की कमी हुई है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें 99.08 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.38 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 101.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल प्रति लीटर 91.84 रुपये पर बिक रहा है।
मध्य प्रदेश के भोपाल में पेट्रोल की कीमत 109.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.57 रुपये प्रति लीटर है। वहीं राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल 108.11 रुपये और डीजल 97.76 रुपये प्रति लीटर है। बता दें कि राजस्थान देश में सबसे अधिक पेट्रोल-डीजल पर वैट लगाता है। उसके बाद महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश दो राज्य ऐसे हैं, जहां पेट्रोल-डीजल पर अधिक वेट लगाया जाता है।
बेंगलुरू में पेट्रोल 104.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.19 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वही पटना में पेट्रोल 103.89 रुपये और डीजल 94.65 रुपये हैं। चंडीगढ़ में पेट्रोल 97.53 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 88.48 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।












Click it and Unblock the Notifications