Diesel Price: एक ही झटके में 25 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ डीजल, जानें किन लोगों पर पड़ेगा असर
Diesel Price: एक ही झटके में 25 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ डीजल, जानें किन लोगों पर पड़ेगा असर
नई दिल्ली, 20 मार्च। पिछले 137 दिनों से जहां पेट्रोल की कीमतें स्थिर बनी हुई है तो वहीं आज तेल कंपनियों ने थोक उपभोक्ताओं को बड़ा झटका दिया है। तेल कंपनियों ने आज थोक उपभोक्ताओं के लिए डीजल की कीमत में 25 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगभग 40 प्रतिशत की वृद्धि हो गई है, जिसके बाद तेल कंपनियों ने आज थोक में डीजल खरीदने वाले उपभोक्ताओं के लिए डीजल की कीमतों में 25 रुपए की बड़ी बढ़ोतरी कर दी है।

डीजल की कीमत में 25 रुपए की तेजी
राहत की बात ये है कि पेट्रोल पंपों पर खुदरा खरीदारों के लिए दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी खुदरा उपभोक्ता यानी आप पर इस बढ़ी हुई कीमत का कोई असर नहीं पड़ेगा। 25 रुपए प्रति लीटर की इस बढ़ोतरी के बाद डीजल की कीमत थोक उपभोक्ताओं के लिए 100 रुपए प्रति लीटर के पार हो गई है। मुंबई में थोक उपभोक्ताओं को बेचे जाने वाले डीजल की कीमत अब 122.05 लीटर हो गई है तो वहीं खुदरा उपभोक्ताओं की कीमत 94.14 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। वहीं दिल्ली में थोक उपभोक्ताओं के लिए डीजल की कीमत 115 रुपए प्रति लीटर तो खुदरा उपभोक्ताओं के लिए 86.67 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। आपको बता दें कि 4 नवंबर, 2021 के बाद से पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

किन लोगों पर पड़ेगा इस बढ़ोतरी का असर
आपको बता दें कि डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर सिर्फ थोक विक्रेताओं पर पड़ने वाला है। इस थोक विक्रेताओं में सरकारी बस के बेड़े, मॉल, हवाई अड्डों, बिजली पैदा करने वाली इंडस्ट्री शामिल हैं, जो बड़ी मात्रा में डीजल की खरीदारी करते हैं। आपको बता दें कि रविवार को भी तेल कंपनियों ने आम जनता के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया। तेल कंपनियों ने 137वें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमत को अपरिवर्तित रखा है।

SMS भेजकर पता कर सकते हैं अपने शहर में सोने का दाम
अगर आप भी अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बारे में जानना चाहते हैं तो SMS के जरिए चेक कर सकते है। इसकते लिए आपको एक नंबर पर मैसेज भेजना होगा। इंडियन ऑयल के कस्टमर्स को RSP<�डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर SMS भेजना होगा तो वहीं HPCL के ग्राहकों को HPPRICE <�डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा।
SBI की बड़ी खबर, 31 मार्च से पहले जरूर निपटा लें ये जरूरी काम, वरना बंद हो सकती है बैंकिंग सर्विस
-
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Petrol Price Hike: ईरान जंग का पहला झटका! पावर पेट्रोल हुआ महंगा, इतना बढ़ा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट -
Weather UP: लखनऊ में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं! इन 26 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट -
धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट -
Surya Midha Net Worth: कौन हैं 22 साल के सूर्या मिधा? जकरबर्ग को पछाड़ बने सबसे युवा अरबपति? अथाह है संपत्ति -
Petrol Price: पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
VIDEO: राष्ट्रपति ने प्रेमानंद महाराज को देखते ही किया प्रणाम! सादगी ने जीता दिल, क्या हुई आध्यात्मिक चर्चा?












Click it and Unblock the Notifications