SBI की बड़ी खबर, 31 मार्च से पहले जरूर निपटा लें ये जरूरी काम, वरना बंद हो सकती है बैंकिंग सर्विस
SBI की बड़ी खबर, 31 मार्च से पहले जरूर निपटा लें ये जरूरी काम, वरना बंद हो सकती है बैंकिंग सर्विस
नई दिल्ली, 16 मार्च। अगर आपका बैंक खाता देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। देश के सबसे बड़े बैंक के खाताधारकों के लिए 31 मार्च की डेडलाइन बहुत जरुरी है। अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाताधारक हैं तो 31 मार्च से पहले अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक जरूर कर लें, वरना आपकी मुश्किल बढ़ सकती है।

31 मार्च तक निपटा लें ये काम
एसबीआई ने अपने खाताधारकों से अपील की है कि वो 31 मार्च 2022 से पहले अपने पैन कार्ड( PAN Card) को आधार ( Aadhaar) से लिंक जरूर कर लें। ऐसा नहीं करने पर आपको बैंकिंग सर्विस को जारी रखने में परेशानी हो सकती है। आयकर विभाग और सरकारी गाइडलाइंस के मुताबिक 31 मार्च 2022 से पहले अपने पैन कार्ड कौ आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य है।

क्या होगा अगर नहीं किया लिंक
बैंक ने भी अपने खाताधारकों से अपील की है कि वो 31 मार्च से पहले अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक कर लें। अगर ग्राहक पैन को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराते हैं, तो बैंक की ओर से उनकी बैंकिंग सर्विसेज को अस्थाई तौर पर रोका जा सकता है। यानी जिन लोगों ने डेडलाइन खत्म होने तक अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया, उन्हें बैंकिंग ट्रांजैक्शन में परेशानी हो सकती है। ऐसे में SBI बैंक अपने ग्राहकों को सलाह दी है कि वो किसी भी परेशानी या ट्रांजैक्शन में दिक्कत से बचने के लिए ये काम जल्द कर लें।

कैसे लिंक करें PAN और Aadhaar
पैन कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए बहुत ही आसान तरीका है। अगर आप भारतीय स्टेट बैंक के खाताधारक हैं तो पैन आधार को लिंक करने के लिए ऑनलाइन तरीके से आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/home पर लॉगइऩ करें। होम पेज के बाईं तरफ 'Link Aadhaar के ऑप्शन पर क्लिक करें । ऐसा करते ही नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपने PAN Card और Aadhaar कार्ड की पूरी जानकारी भरनी होगी। फिर Capcha कोड भरें और OTP भेजने के लिए क्लिक करें। ओटीपी आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा, जिसे भरकर आपको Submit बटन दबाना हैं। ऐसा करते ही आपका पैन कार्ड आधार से लिंक हो जाएगा।
Gold खरीदने का गोल्डन चांस, होली से पहले कीमत में बडी गिरावट, जानें कितना सस्ता हुआ सोना












Click it and Unblock the Notifications