क्रिकेट के बाद अब बिजनेस फील्ड में छाने की तैयारी में सौरव गांगुली, बंगाल में शुरू करेंगे स्टील फैक्ट्री
पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर के सालबोनी में एक स्टील फैक्ट्री शुरू करने जा रहे हैं। क्रिकेट के मैदान में सफल पारी खेलने के बाद सौरव गांगुली अब उद्योग जगत में नई पारी शुरू करने वाले हैं।
सौरव गांगुली ने शुक्रवार को ऐलान किया कि वे पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर के शालबनी में स्टील एक बड़े और मॉडर्न स्टील प्लांट की शुरुआत करने जा रहे हैं। बता दें कि, गांगुली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ उनकी 12 दिवसीय स्पेन और दुबई यात्रा पर गए प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं।

स्पेन की राजधानी मैड्रिड में बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में सौरव गांगुली ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री (ममता बनर्जी) को धन्यवाद देता हूं, क्योंकि हम बंगाल में तीसरा स्टील प्लांट शुरू कर रहे हैं। हममें से बहुत से लोग मानते हैं कि मैंने केवल क्रिकेट खेला है, लेकिन हमने 2007 में एक छोटा इस्पात संयंत्र शुरू किया था और पांच में छह महीने बाद हम मेदिनीपुर में अपना नया इस्पात संयंत्र पूरा कर लेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पूरी उम्मीद है है कि यह प्लांट यह अगले एक साल के भीतर अपने काम पर लग जाएगा।
उन्होंने कहा, "इस राज्य ने हमेशा बाकी दुनिया को व्यापार के लिए आमंत्रित किया है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री आज यहां हैं। यह साफ है कि सरकार राज्य और युवाओं के विकास के लिए काम करना चाहती है।
कम समय में प्लांट शुरू होने के अपने अनुभव को साझा करते हुए गांगुली ने समिट में कहा कि, मुझे आपको बताना होगा कि यह व्यावहारिक अनुभव से है, इसलिए नहीं कि मैं मुख्यमंत्री के साथ हूं, पूरी प्रक्रिया को पूरा होने में सिर्फ चार से पांच महीने लगे।
पूर्व क्रिकेटर ने लगभग 50-55 साल पहले अपने दादा द्वारा शुरू किए गए अपने पारिवारिक व्यवसाय का जिक्र करते हुए कहा कि, उस समय राज्य सरकार ने कितना सहयोग किया था।गांगुली ने यह भी बताया कि उन्होंने दुर्गापुर और पटना के बाद तीसरी फैक्ट्री बनाने का फैसला क्यों किया? उन्होंने कहा, ''इस समय बंगाल राजनीतिक रूप से स्थिर है। इतना ही नहीं, बंगाल की शासन व्यवस्था में सरकार उद्योग जगत की हर तरह से मदद करती है। राज्य सरकार के पास भूमि उपयोग नीति, भूमि मानचित्र भी है।












Click it and Unblock the Notifications