Bitcoin को भूल जाइए, इस क्रिप्टोकरेंसी में निवेश है फायदे का सौदा
नई दिल्ली, 11 जून। क्रिप्टोकरेंसी का बाजार दुनिया में तेजी से बढ़ रहा है। बिटकॉइन, एथेरियम, डोजकॉइन जैसी लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी का तो नाम ज्यादातर लोग जानते हैं लेकिन कुछ अन्य क्रिप्टोकरेंसी भी हैं जो बिना चर्चा में आए तेजी से बढ़ रही हैं। टीथर भी इनमें से ही एक है। इसलिए अगर आप क्रिप्टोकरेंसी में निवेश की सोच रहे हैं तो टीथर एक शानदार विकल्प बनी है।

2020 के बाद से टीथर ने काफी तेजी से ऊंचाईयां चढ़ी है। हालांकि टीथर के साथ कुछ विवाद भी जुड़े रहे। यह उन पहले कुछ क्रिप्टोकरेंसी में से एक थी जिसका मूल्य सीथे एक प्रचलित मुद्रा में आंका गया था। आइए समझते हैं कि टीथर में निवेश करना क्यों फायदेमंद है।
टीथर क्या है?
टीथर एक पीयर-टू-पीयर ब्लॉकचेन और ओपन-सोर्स क्रिप्टोकरेंसी है। हालांकि यह एक स्थिर सिक्का है जिसका मूल्य अमेरिकी डॉलर से आंका गया है। सीधे शब्दों में ऐसे समझिए कि अमेरिका में एक टीथर टोकन का मूल्य हमेशा 1 डॉलर होता है। लेकिन 2019 में इसकी कीमत 0.75 डॉलर थी जो बताती है कि यह हमेशा 100 प्रतिशत फिएट मुद्रा नहीं है। इसलिए एक टीथर करेंसी के लिए हमेशा एक अमेरिकी डॉलर देना होता है। फिएट मुद्रा से मतलब किसी प्रचलित मुद्रा से है।
टीथर में निवेश क्यों करें?
एक बात तो हम जानते हैं कि क्रिप्टो का बाजार अत्यधिक अस्थिर है। जैसे-जैसे कीमतों में उतार-चढ़ाव होता रहता है, आप कुछ ही सेकंड में पैसा खो सकते हैं। लेकिन टीथर एक ऐसा सिक्का है जो कीमतों में उतार-चढ़ाव के खिलाफ मजबूती से खड़ा हो सकता है। अगर आप देखेंगे तो टीथर बाजार के उतार-चढ़ाव से मुख्य रूप से प्रभावित नहीं होता है।
इसके साथ ही यह सिक्का उन लेन-देन के लिए भी बहुत मददगार है जो अक्सर अमेरिकी डॉलर में पैसे का ट्रांजेक्शन करते समय कठिनाई का सामना करते हैं।
बैंक क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज के साथ काम करने को लेकर अभी भी सहज होकर काम नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि डिजिटल करेंसी को बदलना काफी कठिन हो जाता है। इसलिए भी टीथर एक ऐसी करेंसी है जो ऐसे जोखिमों को कम कर सकता है और लेनदेन की प्रक्रिया को तेज कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications