Economic Survey 2022: वित्त मंत्री ने पेश किया इकोनॉमिक सर्वे,FY23 के लिए GDP ग्रोथ 8-8.5 % रहने का अनुमान
Economic Survey 2022: वित्त मंत्री ने पेश किया इकोनॉमिक सर्वे 2022,FY23 के लिए GDP ग्रोथ 8-8.5 % रहने का अनुमान
नई दिल्ली, 31 जनवरी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2022 को वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश करेंगी। इससे पहले सरकार ने आज इकोनॉमिक सर्वे सदन में पेश किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रपति के संबोधन के बाद सदन में आज इकोनॉमिक सर्वे रिपोर्ट (Economic Survey 2022) पेश किया। इस इकोनॉमिक सर्वे में वित्त वर्ष 2023 के लिए देश के जीडीपी ग्रोथ के 8 से 8.5 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया है।

आपको बता दें कि राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो ने जीडीपी ग्रोथ के 9.2 फीसदी पर रहने का अनुमान लगाया है। इकोनॉमिक सर्वे में वित्तीय वर्ष 2022 के लिए जीडीपी के 8-8.5 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया है। इस सर्वे रिपोर्ट में इकोनॉमी हालात की विस्तार पूर्व चर्चा की गई है।
वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए इकोनॉमिक सर्वे में कहा गया है कि अर्थव्यवस्था 2022-23 में चुनौतियों का सामना करने के लिए अच्छी तरह से तैयार है। सर्वे में कहा गया है कि सरकार के पास जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त समर्थन देने के लिए फिस्कल स्पेस मौजूद है। वहीं सर्वे में कृषि सेक्टर की ग्रोथ के 3.9 फीसदी पर रहने का अनुमान जताया गया है। जबकि इंडस्ट्रीयल ग्रोथ के 11.8 फीसदी पर रहने का अनुमान लगाया गया है। इकोनॉमिक सर्वे पेश होने से पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दोनों सदन को संबोधित किया। उन्होंने सरकार ने विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार सबका साथ और सबके विकास पर फोकस किया है. वहीं बजट सत्र के शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यह साल अर्थव्यवस्था के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, दुनियाभर की निगाहें हम पर है।












Click it and Unblock the Notifications