राहत भरी खबर: 23 जून से शुरू होगी UAE की फ्लाइट सेवा, इन बातों का रखना होगा खास ख्याल

नई दिल्ली, जून 20। संयुक्‍त अरब अमीरात के लिए विमान सेवा को एक बार फिर से शुरू किया जा रहा है। कोरोना महामारी के कारण इस विमान सवा पर रोक लगा दी गई थी, जिसे 23 जून से एक बार फिर से शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि सफर करने की छूट सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलेगी, जिन्होंन कोरोना वैक्सीन की डोज ले ली है। विमान कंपनी अमीरात एयरलाइंस ने 23 जून से भारत से फ्लाइट्स सेवा को फिर से शुरू करने की घोषणा कर दी है।

Flight Between India and Dubai start from 23rd June, Must Know about These Guidelines

आपको बता दें कि दुबई की आपदा प्रबंधन कमिटी ने कोरोना वैक्सीन लगवा चुके लोगों को यूई आने की अनुमति दे दी है। इस बारे में अमीरात एयरलाइंस ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि भारत के अलावा दक्षिण अफ्रीका और नाइजीरिया के यात्रियों को यूएई जाने की अनुमति दी जा रही है। हालांकि यात्रियों को जरूरी प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।


दुबई सफर करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

केवल उन्हीं लोगों को सफर की इजाजत मिलेगी, जो कोरोना की वैक्सीन लगवा चुके हैं। इसके अलावा यात्रियों को 48 घंटे के भीतर करवाए गए कोरोना निगेटिव की रिपोर्ट भी दिखानी होगी। वहीं यात्रा स 4 घंटे पहले यात्रियों का रैपिड पीसीआर टेस्‍ट होगा। वहीं दुबई में प्लाइट की लैंडिंग के बाद फिर से सभी यात्रियों को आरटीपीसीआर टेस्ट करवाना होगा। यात्रियों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य होगा। कोरोना की गाइडलाइंस का पालन करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+