फिच ने बढ़ाया भारत की विकास दर का पूर्वानुमान, चालू वित्त वर्ष में विकास दर 7.8%

नई दिल्ली। गिरते रुपए और तेल की बढ़ती कीमतों के बीच भारत के लिए अच्छी खबर आई है। आर्थिक मोर्चे पर भारत के लिए एक अच्छी खबर आई है। वैश्विक रेटिंग एजेंसी फिच ने भारत की चालू चालू वित्त वर्ष के लिए आर्थिक विकास दर के 7.8 फीसदी रहने का पूर्वानुमान लगाया है। फिच ने चालू वित्तीय वर्ष में भारत की विकास दर 7.4 फीसदी से बढ़कर 7.8 फीसदी रहने की उम्मीद जताई है।

 Fitch ups Indias growth forecast to 7.8 per cent for financial year 2019
फिच ने अपनी ग्लोबल इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट में भारत के आर्थिक विकास दर के 7.8 फीसदी रहने की उम्मीद जताई है। हालांकि फिच ने तेल के आयात पर बढ़ने वाले खर्च, बैंकों के बैड लोन और गिरते हुए रुपए को विकास दर की बढ़ोतरी में बड़ी बाधा बताई।

फिच ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि 2018 की दूसरी तिमाही के नतीजों को देखते हुए वित्त वर्ष 2018-19 के लिए विकास दर के पूर्वानुमान 7.4 फीसदी से संशोधन कर उसे 7.8 फीसदी कर दिया गया है। आपको बता दें कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर 8.2 फीसदी थी,जबकि फिच ने इस तिमाही के लिए पूर्वानुमान 7.7 फीसदी लगाया था। वहीं फिच ने वित्त वर्ष 2019-20 और 2020-21 में विकास दर के पूर्वानुमान में 7.3 फीसदी पर रखा है।

अपनी रिपोर्ट में फिच ने कहा कि 2019 की शुरुआत में होने वाले चुनाव के मद्देनजर भारत की राजकोषीय नीति के विकास दर के लिहाज से अनुकूल रहने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+