Firstcry के फाउंडर पर 5 करोड़ डॉलर की टैक्स चोरी का आरोप, IT ने भेजा नोटिस

आयकर विभाग की ओर से देश के तीन यूनिकॉर्न फर्स्ट क्राई, ग्लोबलबीस ब्रांड्स और एक्सप्रेसबीस के खिलाफ आयकर की कथित चोरी की जांच की जा रही है। आयकर विभाग ने फर्स्टक्राई के फाउंडर सुपम माहेश्वरी को नोटिस भेजा है, उनपर आरोप है कि उन्होंने 50 मिलिनय डॉलर के टैक्स की चोरी की है।

रिपोर्ट के अनुसार माहेश्वरी के अलावा फर्स्ट क्राई के छह निवेशकों को भी नोटिस भेजा गया है, जिसमे इक्विटी फर्म क्रिस कैपिटल मैनेजमेंट, सुनील मित्तल के ऑफिस को नोटिस भेजा गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि माहेश्वरी आयकर विभाग के साथ संपर्क में है ताकि इस जांच को खत्म किया जा सके।

firstcry

दरअसल सुपम माहेश्वरी के पास कंपनी के जो शेयर हैं उसके लेन-देन में 5 करोड़ डॉलर से अधिक का टैक्स का भुगतान नहीं किया गया है। इसी को लेकर आयकर विभाग ने उन्हें नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।

गौर करने वाली बात है कि फर्स्टक्राई मुख्य रूप से नवजात बच्चों, छोटे बच्चों के कपड़े और उनसे जुड़े उत्पाद बेचती है। इस कंपनी में महिंद्रा रिटेल का 12-13 फीसदी और अजीज प्रेमजी की कंपनी ने 9-11 फीसदी का निवेश कर रखा है।

बता दें कि फर्स्ट क्राई वित्त वर्ष 2021 में मुनाफा कमाने वाली कंपनी बन गई थी। कई सालों के घाटे के बाद कंपनी आखिरकार मुनाफे में आई थी। यह भारत के उन स्टार्टअप में से एक है जोकि मुनाफे में आने के बाद आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+