बजट से शेयर बाजार हुआ नाराज तो वित्त मंत्री ने दिया ये जवाब
नई दिल्ली। बजट पेश होने के बाद शेयर बाजार में नाराजगी दिखी। शनिवार को बजट 2020 पेश होने के बाद शेयर बाजार 1000 अंक नीचे गिर गया। जब इसे लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से सवाल पूछा गया तो उन्होंने अनोखे ढंग से इसका जवाब दिया। भारतीय उद्योग एवं वाणिज्य महासंघ (FICCI) के कार्यक्रम में शामिल हुईं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस बार के बजट में सरकार ने हर वर्ग और हर सेक्टर को ध्यान में रखकर पेश किया है। बजट किसी खास वर्ग या सेक्टर पर फोकस कर नहीं बनाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को लेकर सक्रिय है और अब बेहतर परिणाम आने का वक्त है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अनुमान लगा रहे थे कि चालू वित्त वर्ष का राजकोषीय घाटा लक्ष्य जीडीपी के 4 फीसदी को पार कर जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लोकसभा में पेश बजट में चालू वित्त वर्ष का राजकोषीय घाटा लक्ष्य जीडीपी के 3.3 प्रतिशत रहने के पुराने अनुमान को संशोधित कर 3.8 प्रतिशत करने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने कहा कि बजट में किए गए ऐलान से देश की अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications