आखिरकार अमेरिका के फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में की कटौती, जानिए क्यों है निवेशकों के लिए अच्छी खबर
अमेरिका के फेडरफल रिजर्व ने मौद्रिक नीति में बदलाव का संकेत देने वाले एक महत्वपूर्ण कदम में, फेडरल रिजर्व ने अपनी बेंचमार्क ब्याज दर में भारी आधे अंक की कटौती की घोषणा की। फेडरल रिजर्व की ओर से चार साल के बाद ब्याज दरों में कटौती की गई है। चार वर्षों में पहली बार ब्याज दर में कटौती यह दर्शाती है कि मंदी के संकेतों के बीच फेडरल रिजर्व एक बार फिर से रोजगार परक बाजार पर जोर देने जा रहा है।
फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को 5.3 % से घटाकर 4.8% तक कर दिया है। राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले यह फैसला राजनीतिक तौर पर भी असर डाल सकता है। जिस तरह से अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की गई है, उसके बाद शेयर बाजार में निवेशकों को इसका स्पष्ट तौर पर लाभ मिल सकता है।

भारत में निवेशकों के खिल सकते हैं चेहरे
अमेरिका के बाजारो ंमें जिस तरह से उथल-पुथल मची थी, उसके बाद फेडरल रिजर्व के फैसले ने सकारात्मक माहौल पैदा करने का काम किया है। भारतीय बाजारों में भी इसका साफ असर देखने को मिल सकता है। मुख्य रूप से एनबीएफसी और आईटी सेक्टर में इसका असर देखने को मिल सकता है।
पिछले कुछ समय से आईटी सेक्टर में काफी गिरावट देखने को मिल रही है। टाटा एलेक्सी, हैप्पिएस्ट माइंड समेत कई आईटी शेयर बुरी तरह से गिरे हैं, ऐसे में फेडरल रिजर्व के फैसले से इनपर सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है।
रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी महंगाई
वर्ष 2022 और 2023 में दरों में 11 बार वृद्धि हुई थी, इसकी बड़ी वजह यह थी कि पिछले चालीस वर्षों में अमेरिका सबसे बुरी महंगाई की मार से जूझ रहा था। इसका मुकाबला करने के लिए फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कई बार बदलाव किया।
वर्ष 2022 के मध्य में महंगाई दर 9.1% पर पहुंच गई थी। हालांकि, अगस्त में मुद्रास्फीति की दरें तीन साल के निचले स्तर 2.5% पर आ गई हैं, जो फेड के 2% के लक्ष्य के करीब है। यह गिरावट बताती है कि फेड के उपाय प्रभावी रहे हैं, जिससे स्थायी मुद्रास्फीति दरों को प्राप्त करने पर अधिक आत्मविश्वासपूर्ण रुख बना है।
केंद्रीय बैंक ने न केवल दरों में कटौती की है, बल्कि अतिरिक्त कटौती का भी अनुमान लगाया है, जो वर्ष की अपनी अंतिम दो बैठकों में संभावित आधे अंक की कटौती और 2025 और 2026 में आगे के समायोजन का संकेत देता है।
यह दूरदर्शी दृष्टिकोण मुद्रास्फीति को अपने 2% लक्ष्य की ओर स्थायी रूप से ले जाने के बारे में फेड के आशावाद को दर्शाता है। फेड ने कहा, "इसमें अधिक विश्वास प्राप्त हुआ है कि मुद्रास्फीति 2% की ओर स्थायी रूप से बढ़ रही है," जो मुद्रास्फीति नियंत्रण प्रयासों में एक महत्वपूर्ण क्षण का संकेत देता है।












Click it and Unblock the Notifications