Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

देश में लगातार बढ़ रहा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, जानिए पांच सालों में कहां पहुंचा आंकड़ा

नई दिल्ली। देश में लगातार प्रत्यक्ष विदेशी निवेश बढ़ रहा है। सरकार की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। पिछले पांच सालों में देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने आज इसकी जानकारी दी और कहा कि पिछले पांच सालों में देश ने 339.55 बिलियन डॉलर का एफडीआई प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि देश में लगातार विदेशी निवेश बढ़ रहा है।

 FDI has shown a continuous increase from USD 45.15 billion in 2014-15 to USD 81.97 billion in 2020-21: Ministry of Commerce & Industry

साल 2014-15 में देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश जहां 45.15 बिलियन डॉलर था तो वहीं 2020-21 में 81.97 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया हैं। साल 2019-20 में एफडीआई फ्लो 74.39 बिलियन डॉलर था तो वहीं साल 2018-19 में देश में विदेशी निवेश 62 बिलियन डॉलर था। वहीं साल 2017-18 में ये 60.97 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया। वहीं 2016-17 में ये 60.22 बिलियन डॉलर था।

सरकार ने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में बढ़ोतरी करने के लिए सरकार ने निवेश फ्रेंडली पॉलिसी तैयार की हैं। अधिकांश सेक्टर में 100 फीसदी FDI को मंजूरी दी गई है। लोकसभा में एक लिखित सवाल के जवाब में उन्होंने ये जानकारी दी। वहीं सरकार ने बुधवार को लोकसभा को बताया कि भारत को अप्रैल से नवंबर 2021-22 के दौरान 54.1 अरब डॉलर का एफडीआई हासिल हुआ। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि एफडीआई में तेजी आने से घरेलू पूंजी को मजबूत करने में, औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के साथ ही अनेक क्षेत्रों एवं उद्यमों में रोजगार सृजन में अहम भूमिका होती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+