FDI के लिए देश में बेहतर हो रहा माहौल, 10 महीने में 72.12 अरब डॉलर का निवेश
नई दिल्ली: लॉकडाउन के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई, लेकिन अब हालात तेजी से सुधर रहे हैं। इसके अलावा देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में भी तेजी से पॉजिटिव बदलाव हो रहा। वित्त वर्ष 2020-21 की रिपोर्ट के मुताबिक पहले 10 महीने में कुल विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) 15 प्रतिशत अधिक बढ़कर 72.12 अरब डालर हो गया, जबकि 2019-20 में ये आंकड़ा 62.72 बिलियन डॉलर था। ऐसे में देखा जाए तो इसमें 15 फीसदी का उछाल आया है।

इस रिपोर्ट पर वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा कि एफडीआई के लिए देश में अच्छा माहौल है। जिस वजह से पहले दस महीनों में इनफ्लो की आमदनी में 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अभी सिंगापुर 30.28 प्रतिशत के साथ सबसे बड़ा निवेशक रहा है। इसके बाद 24.28 प्रतिशत के साथ अमेरिका और 7.31 प्रतिशत के साथ संयुक्त अरब अमीरात था।
मंत्रालय के मुताबिक सिर्फ जनवरी की बात करें तो जापान कुल एफडीआई इक्विटी प्रवाह में 29.09 प्रतिशत के साथ भारत में निवेश करने के लिए निवेशक देशों की सूची में अग्रणी रहा है। इसके बाद सिंगापुर और अमेरिका का नंबर है। वहीं सबसे अधिक 45.81 प्रतिशत निवेश कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर क्षेत्र में आया है। निर्माण क्षेत्र की बात करें तो उसमें 13.37 प्रतिशत और सेवा क्षेत्र में 7.80 प्रतिशत निवेश आया है। इन आंकड़ों से साफ होता है कि भारत में निवेश करने के लिए दुनिया के बहुत से देश इच्छुक हैं।












Click it and Unblock the Notifications