चिंता मत कीजिए महंगाई की टेंशन कम होगी
मुंबई। विभिन्न रिपोर्ट्स और बाजार की गतिविधियों से यह संकेत मिले हैं कि जल्द महंगाई दर निम्न हो सकती है और आपकी चिंताएं दूर। जानकारी के मुताबिक डीजल कुछ ही सप्ताह में ग्यारह फीसदी तक सस्ता हो सकता है। जिससे सीधे तौर पर सब्जियों के दामों में गिरावट दर्ज की जाएगी। सब्जियों के दामों में गिरावट आई तो आपकी थाली का बजट कम होगा।

कितनी कीमत हो सकती है कम
एनबीटी ने खबर दी है कि टमाटर दो माह पहले साठ रुपए किलो बिक रहा था। जिसके दाम अब बीस रुपए किलो हो गए हैं। लेकिन कई जगहों पर टमाटर के दाम वैसे के वैसे चल रहे हैं। हालांकि भविष्य में सब्जियों के दाम होने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं।
कैसे होगी महंगाई कम
गौरतलब है कि डीजल के दामों में गिरावट का खुदरा बाजार में कीमतों के उतार-चढ़ाव का बहुत गहरा असर पड़ता है। क्योंकि ढुलाई के लिए इस्तेमाल होने वाले भारी वाहनों का इंजन डीजल से ही दौड़ता है। ऐसे में ढुलाई लागत कम हो जाती है। जानकारी के मुताबिक सरकार ने डीजल के दाम तीन रुपए लीटर तक कम कर दिए हैं।
बाजार पर नजर बनाए हुए व्यवसायिक संगठनों का भी मानना है कि महंगाई भविष्य में और भी कम हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications