वाट्सऐप पर आए इस मैसेज पर न करें क्लिक, वरना होगा बड़ा नुकसान

नई दिल्ली। आज के समय में स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले अधिकतर लोग वाट्सऐप का इस्तेमाल जरूर करते हैं। वाट्सऐप की तरफ से भी आए दिन कुछ न कुछ नया ऑफर दिया जा रहा है, जिससे ग्राहकों को कई सुविधाएं मिल रही हैं। अधिक से अधिक लोगों की तरफ से वाट्सऐप का इस्तेमाल किए जाने की वजह से हैकर्स और फ्रॉड करने वाले भी अब वाट्सऐप को टारगेट कर रहे हैं।

वाट्सऐप पर आए इस मैसेज पर न करें क्लिक, वरना होगा बड़ा नुकसान

वाट्सऐप पर आ रहा है मैसेज
इन दिनों लोगों के वाट्सऐप पर एक मैसेज आ रहा है, जिसमें लिखा है कि आपका एक साल का सब्सक्रिप्शन खत्म हो रहा है और अगर आप आगे भी इन सेवाओं का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आपको पहले भुगतान करना होगा। इस मैसेज में एक लिंक भी दिया गया है, जिस पर क्लिक करते ही एक भुगतान का पेज खुलता है, जिस पर बैंक डीटेल मांगी जाती हैं।

वाट्सऐप का नहीं है ये मैसेज
यहां पर यह जानना बहुत जरूरी है कि यह मैसेज वाट्सऐप की तरफ से नहीं भेजा जा रहा है। इस तरह से भुगतान पेज का इस्तेमाल करके कुछ हैकर लोगों की बैंक डीटेल चुराने की फिराक में हैं। इस डीटेल का इस्तेमाल करके यह हैकर यूजर्स के खातों से पैसे उड़ाने के चक्कर में हैं। बताया जा रहा है कि यह मैसेज यूके में लोगों को आ रहे हैं, लेकिन हो सकता है कि आने वाले समय में भारत के लोगों को भी ऐसा कोई मैसेज आए। आपको बता दें कि पहले वाट्सऐप ने भी यह घोषणा की थी कि वह एक साल की फ्री सेवा के बाद लोगों से पैसे लेगा, लेकिन जनवरी 2016 में वाट्सऐप ने अपने इस प्लान को रद्द कर दिया था।

वाट्सऐप पर आए इस मैसेज पर न करें क्लिक, वरना होगा बड़ा नुकसान
वाट्सऐप पर आए इस मैसेज पर न करें क्लिक, वरना होगा बड़ा नुकसान
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+