इन खास लोगों की शादी के लिए भी जरूरी हो सकता है आधार कार्ड
नई दिल्ली। विशेषज्ञों की एक समिति ने विदेश मंत्रालय से सिफारिश की है कि विदेशों में रहने वाले भारतीयों की शादी के लिए आधार को अनिवार्य करना चाहिए। सिफारिश है कि शादी का रजिस्ट्रेशन भारत में कराने के लिए आधार को अनिवार्य किया जाए। ऐसा इसलिए करने को कहा गया है ताकि पति-पत्नी के बीच कोई विवाद होने पर मामले को सही से निपटाया जा सके।

दरअसल, पिछले कई सालों में ऐसे बहुत से मामले सामने आए हैं, जिसमें भारतीय महिलाओं को विदेश में एनआरआई पतियों द्वारा धोखे दिए गए, महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार हुईं और दहेज प्रताड़ना भी झेली। ऐसे महिलाओं को उनका अधिकार मिल सके, इसलिए विशेष समिति ने यह प्रस्ताव दिया है। इसे लेकर 30 अगस्त को विदेश मंत्रालय के पास एक रिपोर्ट जमा की गई थी।
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण इसे लेकर एक पॉलिसी भी बनाने की दिशा में काम कर रही है। समिति ने यह भी सिफारिश की है कि विभिन्न देशों के साथ प्रत्यर्पण संधि में संशोधन करते हुए घरेलू हिंसा को आधार बनाकर किसी आरोपी की हिरासत मांगी जा सके। एनआरआई से हुई शादियों के मामले में अपराधी का पता लगाने में काफी दिक्कत होती है। उनका पता न होने की वजह से सबसे अधिक दिक्कत नोटिस भेजने में आती है।












Click it and Unblock the Notifications