EPFO: कर्मचारी हैं तो सुनिए, PF का पैसा आसानी से निकालें
नई दिल्ली। यदि आप कर्मचारी हैं और अपना पीएफ निकालने के लिए आसान तरीका खोज रहे हैं तो अब इंतजार करने की जरूर नहीं है। दरअसल, ईपीएफओ ने एक तरीका निकाला है जिससे आपको अपने पीएफ अकाउंट की जानकारी पल-पल मिलती रहेगी।

ईपीएफओ ने कर्मचारियों से कुछ जानकारियां मांगी है। जिसके आधार पर ईपीएफो की वेबसाइट पर एक लोग इन अकाउंट बनाया जाएगा। इसके लिए आपको अकाउंट नम्बर और आईएफएससी कोड मांगा है। इस जानकारी को आप देंगे तो कुछ दिनों में आपके पास लोग इन आईडी और पासवर्ड पहुंचेगा। इस आईडी से आप अपने पीएफ की पूरी जानकारी रख सकेंगे और साथ ही आपको काफी सुविधाएं इसी के जरिए मिल सकेगी।
ईपीएफो के आयुक्त केक जालान ने बताया कि अभी तक एक करोड़ से ज्यादा सदस्यों ने बैंक अकाउंट नम्बर भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications