EPFO ने 15 दिनों में निपटाए 10 लाख निकासी के दावे, 6 लाख कोरोना से जुड़े, लोगों के खाते में ट्रांसफर किए 3,600 करोड़

नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पिछले 15 दिनों में 10 लाख से अधिक निकासी के मामलों का निपटारा किया है। ईपीएफओ ने पिछले 15 दिनों में 10.02 लाख निकासी-दावों का निपटान किया, जिसमें 6.6 लाख मामले कोरोना वायरस से जुड़े हुए हैं। ईपीएफओ के पास पिछले 15 दिनों में 6.06 लाख दावे ऐसे आए हैं, जिसमें कोरोना वायरस संकट के तहत ईपीएफ से पैसा निकालने के लिए आवेदन किया गया गया है।

Recommended Video

    Corona : EPFO ने 15 दिन में 10 लाख दावों का किया निपटारा,3,600 करोड़ ट्रांसफर | वनइंडिया हिंदी
     EPFO settles 10.02 lakh claims including 6.06 lakh Coronavirus cases in 15 days

    ईपीएफओ ने 10 लाख निकासी दावों के तहत कुल 3,600.85 करोड़ रुपए वितरित किए हैं। आपको बता दें कि 26 मार्च को केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस महामारी में गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत कर्मचारियों को ईपीएफ योजना से पैसा निकालने की अनुमति दी गई। कर्मचारियों को अपने पीएफ खाते से 3 महीने की बेसिक सैलरी या ईपीएफ खाते में जमा राशि का 75 फीसदी, जो भी कम हो उसे निकालने की अनुमति दी गई। वहीं सरकार ने अंशधारकों को बड़ी राहत देते हुए इनपैसों को नहीं लौटाने की छूट भी दी है।

    ईपीएफओ ने लॉकडाउन में 1 तिहाई कर्मचारी की मदद से 15 दिनों में 10 लाख से ज्यादा दावों का निपटारा किया। सिर्फ तीन दिनों के भीतर 90 फीसदी कोरोना वायरस दावों का निपटारा सिर्फ 3 दिनों में ही कर लिया। ईपीएफओ ने उमंग ऐप के जरिए भविष्य निधि से पैसा निकालने और अन्य सेवाओं के लिये ऑनलाइन सुविधा प्रदान की है। जिसकी वजह से ईपीएफ दावों के निपटारे में तेजी आई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+