EPFO इस साल भी 5 करोड़ कर्मचारियों को दे सकता है ये तोहफा
नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के ट्रस्टी बोर्ड ने बुधवार को बैठक बुलाई है। मिली जानकारी के मुताबिक ईपीएफओ 5 करोड़ कर्मचारियों को खुशखबरी देते हुए इस साल भी 8.65 फीसदी की दर से ब्याज देने का ऐलान कर सकता है। ईपीएफओ ने इसी महीने एक्सेजेंज ट्रेडेड फंड में अफने निवेश के एक हिस्से को 2,886 करोड़ रुपये में बेचा है।

पहले मिलता था 8.8 फीसदी ब्याज
बता दें कि ईपीएफओ वित्त वर्ष 2015-16 कर्मचारियों के जमा पर 8.8 फीसदी ब्याज देता था लेकिन वित्त वर्ष 2016-17 में ईपीएफओ ने इसे घटा कर 8.65 फीसदी ब्याज देने का ऐलान किया था। ईपीएफ को इस साल एक्सेजेंज ट्रेडेड फंड में 1054 करोड़ रुपये की आय भी हुई है जिसकी मदद से आसानी से कर्मचारियों को इस वित्त वर्ष भी 8.6 फीसदी का ब्याज दिया सकता है। ऐसे में करोडों कर्मचारियों को उम्मीद है कि ईपीएफओ इस साल ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं करेगा।

EPFO ने 44 हजार करोड़ रुपये निवेश
बता दें कि ईपीएफओ अब तक एक्सेजेंज ट्रेडेड फंड में 44 हजार करोड़ रुपये की रकम निवेश कर चुका है और अभी तक उसे लगभग 16 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है। ऐसे में इस ईपीएफओ को इश वित्त वर्ष भी कर्मचारियों को 8.65 फीसदी की दर से ब्याज देने में कोई कठिनाई नहीं होनी चाहिए।

ईपीएफओ इस साल बनेगा पेपरलेस
इसके साथ ही ईपीएफओ ने इस साल से पेपरलेस बनने का निर्णय लिया है। ईपीएफओ से मिली जानकारी के मुताबिक अब वो उमंग एप के जरिए खाते की अद्यतन जानकारी रखेगा और जल्द ही पूरा ईपीएफओ डिजिटल हो जाएगा। ईपीएफओ के डिजिटल होने के साथ ही अब कर्मचारी कहीं से भी ऑनलआइन इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications