EPFO Higher Pension Scheme: ईपीएफओ ने पेंशन के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ाई, जानिए कहां और कैसे करें अप्लाई
1 सितंबर 2014 से पहले सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को अधिक पेंशन का लाभ उठाने के लिए एक और मौका मिल गया है। ईपीएफओ ने आवेदन की लास्ट डेट तीन मई तक के लिए बढ़ा दी है।

EPFO Higher Pension Scheme 2023: कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) के तहत अधिक पेंशन के लिए पात्र कर्मचारियों का बड़ा अपडेट सामने आया है। ईपीएफओ ने इसके लिए लास्ट डेट पर एक लेटेस्ट अपडेट शेयर किया है। सेवानिवृत्ति निधि निकाय ने कर्मचारियों के लिए आवेदन जमा करने की समय सीमा आगे बढ़ा दी है। इससे पहले तक आवेदन की लास्ट डेट 3 मार्च थी, जिसे अब तीन मई तक कर दिया गया है।
ये कर्मचारी भी पेंशन के पात्र होंगे
दरअसल, मार्च की समय सीमा सुप्रीम कोर्ट ने अपने नवंबर के फैसले में अनिवार्य की थी। कोर्ट ने माना था कि जो कर्मचारी 1 सितंबर 2014 से पहले सेवानिवृत्त (Retired ) हुए हैं और जिन्होंने अपनी सेवानिवृत्ति से पहले पैरा 11(3) के तहत विकल्प का प्रयोग किया था, वे उच्च वेतन पर पेंशन के लिए पात्र होंगे। ईपीएफओ ने एक विज्ञप्ति में कहा कि, इस संबंध में निर्देश 29 दिसंबर 2022 और 05 जनवरी 2023 के परिपत्र के माध्यम से फील्ड कार्यालयों को जारी किए गए थे।
तीन मई तक कर सकेंगे आवेदन
इसके अतिरिक्त, निकाय ने सूचित किया कि 1 सितंबर, 2014 से पहले सेवानिवृत्त होने वाले और अपनी सेवानिवृत्ति से पहले संयुक्त विकल्पों का प्रयोग करने वाले कर्मचारियों को संयुक्त विकल्पों के सत्यापन के लिए आवेदन जमा करने की ऑनलाइन सुविधा 3 मार्च, 2023 तक ईपीएफओ वेबसाइट पर प्रदान की गई थी। अब, कर्मचारियों/नियोक्ताओं के संघों की मांग पर, केंद्रीय न्यासी बोर्ड के अध्यक्ष ने ऐसे कर्मचारियों से संयुक्त विकल्पों के सत्यापन के लिए आवेदन जमा करने का समय 3 मई 2023 तक बढ़ा दिया है।
पात्र कर्मचारियों के लिए जारी किए गए दिशानिर्देश
पिछले महीने सेवानिवृत्ति निधि निकाय ने कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) के तहत उच्च पेंशन के लिए आवेदन करने के लिए पात्र कर्मचारियों के लिए दिशानिर्देश जारी किए। कर्मचारी जो 1 सितंबर, 2014 को ईपीएस के सदस्य थे, उन्हें पेंशन के लिए 15,000 रुपये प्रति माह के पेंशन योग्य वेतन के 8.33 प्रतिशत के बजाय अपने वास्तविक मूल वेतन का 8.33 प्रतिशत तक योगदान करने का मौका मिलेगा।
कैसे करें आवेदन
पिछले महीने के अंत में ईपीएफओ के द्वारा एकीकृत सदस्यों (unified members) के पोर्टल का यूआरएल एक्टिवेट किया गया है, जिसमें कहा गया है कि अधिक पेंशन चाहने वाले कस्टमर इसके लिए 3 मई 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।
ईपीएफओ पोर्टल पर आवेदन के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें
Recommended Video
- स्टेप-1 सबसे पहले सदस्य ई-सेवा पोर्टल की वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाएं।
- स्टेप-2 उच्च वेतन पर पेंशन पर क्लिक करें।
- स्टेप-3 इसके बाद जॉइंट ऑप्शंस के लिए एप्लिकेशन फॉर्म सेलेक्ट करें।
- स्टेप-4 अपना UAN, नाम, DOB, आधार नंबर, आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें।
- स्टेप-5 अपने आधार-रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज करें।
- स्टेप-5 अब आवेदन को सबमिट कर दें।












Click it and Unblock the Notifications