EPF Deduction: आपके पीएफ के पैसे, ऐसे बना सकते हैं करोड़पति

नई दिल्ली। भले ही आप अपनी सैलरी स्लिप पर प्रोविडेंट फंड में कटे पैसे देखकर सोच में पड़ जाते हों, लेकिन आपको बता दें कि यह आपको करोड़पति बना सकता है। हर महीने होने वाली यह छोटी-छोटी कटौतियां आपको करोड़पति बनाने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे हो सकता है ये।

ऐसे बन सकते हैं करोड़पति

ऐसे बन सकते हैं करोड़पति

अगर आपकी सैलरी सिर्फ 15,000 रुपए प्रति माह भी है तो भी आप रिटायर होने तक करीब 2 करोड़ रुपए जमा कर सकते हैं। यहां माना जा रहा है कि हर साल आपकी सैलरी में 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी होगी और आप 25 साल की उम्र से 60 साल की उम्र तक (35 साल) काम करेंगे। हालांकि, इसके लिए आपको अपने खाते में लगातार पैसे जमा करने होंगे।

ऐसे समझें करोड़पति बनने का गणित

ऐसे समझें करोड़पति बनने का गणित

प्रोविडेंट फंड से करोड़पति बनने के इस गणित को आप अगर अभी भी नहीं समझ सके हैं तो आइए आपको विस्तार में समझाते हैं। अगर आप 25 साल की उम्र में काम करना शुरू करते हैं तो ऊपर बताई गई शर्तों के हिसाब से 30 साल तक आपके प्रोविडेंट खाते में 2.14 लाख रुपए जमा हो जाएंगे। यह 35 साल की उम्र तक 6.69 लाख रुपए, 50 साल की उम्र तक 63.90 लाख रुपए और 60 साल की उम्र तक 2.19 करोड़ रुपए हो जाएंगे।

क्या होता है प्रोविडेंट फंड?

क्या होता है प्रोविडेंट फंड?

कर्मचारी प्रोविडेंट फंड रिटारमेंट सेविंग प्रोडक्ट है, जिसका फायदा हर कर्मचारी को होता है। हर कर्मचारी की सैलरी में से प्रति माह 12 फीसदी की कटौती होती है। इतना ही आपकी कंपनी भी आपके प्रोविडेंट खाते में डालती है, जिसमें से 3.33 फीसदी आपकी प्रोविडंट फंड में जाता है और 8.67 फीसदी पेंशन में चला जाता है। आपको बता दें कि आपके पीएफ खाते पर आपको 8.65 फीसदी प्रतिवर्ष के हिसाब से ब्याज मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+