खुशखबरी: अब सिर्फ एक फॉर्म से होंगे ईपीएफओ के सारे काम
इस फॉर्म का इस्तेमाल करके सभी पीएफधारक सिर्फ एक फॉर्म भर कर ही अपने खाते से कई तरह की निकासी कर सकते हैं, जिसके लिए अभी तक अलग-अलग फॉर्म लगा करते थे।
नई दिल्ली। ईपीएफओ ने एक खास फॉर्म जारी किया है, जिसका इस्तेमाल करके कई तरह की निकासी की जा सकती हैं। इस फॉर्म का इस्तेमाल करके सभी पीएफधारक सिर्फ एक फॉर्म भर कर ही अपने खाते से कई तरह की निकासी कर सकते हैं, जिसके लिए अभी तक अलग-अलग फॉर्म लगा करते थे। इसकी मदद से अब पीएफधारक को कर्ज आदि लेने के लिए शादी का कार्ड जैसे दस्तावेज लगाने की जरूरत नहीं होगी। उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ईपीएफओ की तरफ से यह कॉमन फॉर्म निकाला गया है। ये भी पढ़ें- लॉन्च हो गया आधार कार्ड नंबर से चलने वाला स्काइप ऐप, जानिए क्या है इसकी खासियत
इस एक पेज के फॉर्म को कंपोजिट क्लेम फॉर्म नाम दिया गया है। इस फॉर्म को सबमिट करने के लिए नियोक्ता से अटेस्ट करने की जरूरत नहीं है। ईपीएफओ के इस कदम से देश के 5 करोड़ से भी अधिक पीएफ धारकों को फायदा होगा। कुछ दिन पहले ही ईपीएफओ की तरफ से पीएफधारकों को एक और खुशखबरी दी गई थी, जिसके तहत ऑनलाइन पीएफ निकालने की सुविधा शुरू की गई है। मई से पीएफ अंशधारकों के लिए जटिल कागजी कार्य समाप्त हो जाएगा।

ईपीएफओ के केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त वीपी जॉय के मुताबिक ईपीएफओ के सभी क्षेत्रिय कार्यालयों को केंद्रीय सर्वर से जोड़ने का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि पीएफ निकाली और पेंशन निपटारे से संबंधित सभी आवेदन ऑनलाइन जमा करने की सुविधा मई में शुरू हो जाएगी। इस सुविधा के बाद लोग ऑनलाइन तरीके से चंद मिनटों में ही अपने पीएफ संबंधी शिकायतों और आवेदनों का निपटारा कर सकेंगे।
उन्होंने कहा है कि एक-दो महीनों में ईपीएफओ के सभी कार्यालयों को केंद्रीय सर्वर से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस सुविधा के बाद आवेदकों को कुछ ही घंटों बाद पीएफ का पैसा मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन आवेदन जमा करने के तीन घंटे के भीतर-भीतर ही आवेदकों के पीएफ की निकासी रासी उनके खाते में मिल जाएगी। इस सर्विस को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर पहले 50 क्षेत्रिय कार्यालय से जोड़ा जाएगा।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications