ईपीएफ पर मिलता रहेगा 8.75 प्रतिशत ब्याज

नई दिल्ली(ब्यरो) नौकरीपेशा लोगों का बड़ा सहारा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) पर अंशधारकों को मौजूदा वित्त वर्ष के लिए अपनी जमाओं पर 8.75 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। पिछले वित्त वर्ष की राशि पर भी इसी दर से ब्याज दिया गया था। वित्त मंत्रालय ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए ब्याज दर 8.75 प्रतिशत पर बनाये रखने के ईपीएफओ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड के फैसले को मंजूरी दे दी है।

Arun Jaitely

केंद्रीय न्यासी बोर्ड का फैसला

जानकारों ने बताया कि इस फैसले का कार्यान्वयन अधिसूचना की तारीख से ही होगा। केंद्रीय न्यासी बोर्ड की 28 अगस्त को हुई बैठक में पीएफ जमाओं पर ब्याज दर 8.75 प्रतिशत पर बनाए रखने का फैसला किया गया था।

बताते चलें कि ईपीएफओ न्यासी बोर्ड के फैसले का कार्यान्वयन वित्त मंत्रालय की मंजूरी के बाद होता है। वित्तमंत्रालय की मंजूरी के बाद इस फैसले को श्रम मंत्रालय व आयकर विभाग अधिसूचित करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+